देहरादून में हत्या के बाद जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शीला के परिजनों को जैसे ही उसकी हत्या की जानकारी मिली तो चीख-पुकार मच गई। वह अफरा-तफरी में कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे। वहां पहुंचते ही बेटा रामबालक बेसुध हो गया। अस्पताल के रैंप में ही लेट गया और उसके साथ उसके परिवार के और सदस्य भी वहीं बैठ गए। शीला के परिजनों की रोने और चीखने की आवाज सुनकर हर कोई सन्न रह गया।