देहरादून के दो पेट्रोल पंपों पर कार्ड स्वैप मशीन लगा दी गयी है। सोमवार लोगों ने इन पंपों पर लगी मशीन से दो हजार रुपये तक का कैश निकाला।
विज्ञापन
2 of 7
rupee
हालांकि अभी तमाम पेट्रोल पंपों पर यह मशीनें लगायी जानी है, मगर इन पंपों पर यह व्यवस्था कब से शुरू होगी। इसके बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। जिसके पास एसबीआई का एटीएम है वह इन पंपों पर लगे स्वैप मशीन से दो हजार रुपये तक निकाल सकते है।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : SOCIAL MEDIA
नोटबंदी के बाद कैश संकट से जूझ रहे लोगों के लिए केंद्र सरकार ने एक नयी व्यवस्था की है। ताकि लोगा आसानी से नई करेंसी ले सके।
4 of 7
atm card
केन्द्र सरकार ने पेट्रोल पंपों पर कार्ड स्वैप मशीन लगाने के निर्देश दिए हैं। यहां से एसबीआई एटीएम कार्ड धारक दो हजार रुपये तक निकाल सकते हैं। यह व्यवस्था वृहस्पतिवार से पूरे देश में लागू है। मगर देहरादून केदो पेट्रोल पंपों पर यह व्यवस्था सोमवार से शुरू हुई।
विज्ञापन
5 of 7
पेट्रोल पंप
- फोटो : demo pic
राजपुर रोड स्थित यूनिवर्सल पेट्रोल पंप और रायपुर रोड महादेव फ्यूल लाडपुर में दो कार्ड स्वैप मशीन लग गयी है। सोमवार को लोगों ने इसका फायदा उठाया। मगर सीमित मशीने लगने की वजह से लोगों को अभी भी खासी परेशानियां हो रही है।
विज्ञापन
6 of 7
डेबिट कार्ड
- फोटो : फाइल फोटो
सोमवार को अन्य पेट्रोल पंपों पर स्वैप मशीन से पैसा निकालने के लिए लोग भटकते रहे। देहरादून पेट्रोल पंप डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी विवेक गोयल ने बताया कि बहुत जल्द कुछ और पेट्रोल पंपों पर कार्ड स्वैप मशीन की व्यवस्था हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि मशीन लगाने में पंप संचालकों को कुछ व्यवहारिक परेशानियां हो रही है। क्योंकि जिसका एसबीआई बैंक में एकाउंट है फिलहाल उनके ही पंपों पर मशीनें लगायी जा रही हैं।