फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

दिल दहला देने वाला हादसा: ऋषिकेश हाईवे पर मस्ती में झूमता हुआ जा रहा था युवक, सामने से आई कार ने उड़ा दिया

Mon, 23 Oct 2023 03:02 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी,ऋषिकेश

सार

हाईवे पर मस्ती में झूमते हुए जाते एक युवक को कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
हाईवे पर हादसा - फोटो : amar ujala

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश का एक दिल दहला देने वाले हादसे का वीडियो सामने आया है। मस्ती में झूमते हुए जा रहे एक युवक को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।





देहरादून ऋषिकेश हाईवे पर युवक झूमता हुआ जा रहा था। तभी सामने से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। युवक हवा में उछला और नीचे गिर गया। कोतवाली प्रभारी खुशीराम पांडे ने बताया कि बनखंडी निवासी सुनीता देवी ने तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र शिवम (21) हरिद्वार रोड पर 72 सीढ़ी घाट के पास से गुजर रहा था। इस बीच अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

ये भी पढें...Uttarakhand:  दिवाली तक चमक सकती है भाजपाइयों की किस्मत, सीएम धामी दायित्वों की एक और सूची पर लगाएंगे मुहर


लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में उसे एम्स रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें