बारिश के बाद भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
मूसलाधार बारिश से दून के डालनवाला, बलबीर रोड, सर्वे चौक, ईसी रोड, किशननगर, राजेंद्रनगर, नेहरू कालोनी, बसंत विहार, इंदिरानगर, जीएमएस रोड, शिमला बाईपास, आईएसबीटी, हरिद्वार बाईपास, महाराजा अग्रसेन चौक, सहारनपुर चौक, घंटाघर, राजपुर रोड, जाखन, चकराता रोड, इंदर रोड, दिलाराम चौक, बहल चौक समेत ज्यादातर इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। उधर, मौसम विज्ञानियों ने अगले 20 घंटे के भीतर तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।