फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra: हरिद्वार में कांवड़ियों का हंगामा, लैपटॉप को लेकर पुलिस से विवाद होने पर की सड़क जाम, तस्वीरें

Sun, 24 Jul 2022 02:15 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
हरिद्वार में कांवड़ियों का हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस और कांवड़ियों के बीच जमकर हंगामा हो गया। कांवड़ियों और पुलिस के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला शांत कराने के लिए मौके पर पुलिस अधिकारियों का आना पड़ा। बहादराबाद क्षेत्र के एक मॉल के पास डाक कांवड़ियों ने पुलिस कर्मियों पर लैपटॉप तोड़ने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर डाक कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। 

रविवार को हरिद्वार में पुलिस से हुई झड़प के बाद कांवड़ियों ने हंगामे के दौरान सड़क जाम कर दी। मामले को बढ़ता देख मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने डाक कांवड़ियों से वार्ता जाम खुलवाया और मामले को शांत किया। रुड़की-लक्सर मार्ग से डाक कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों के वाहनों की भारी भीड़ चल रही है। बाईपास पर भी आज से डाक कांवड़ शुरू हो गई है। ऐसे में बाईपास पर शिवभक्त गंगा जल लेकर दौड़ लगाकर और बाइकों से फर्राटा भरते नजर आए।
विज्ञापन

2 of 5
हरिद्वार में कांवड़ियों का हंगामा। - फोटो : amar ujala
कांवड़ यात्रा में डाक कांवड़ का रैला उमड़ने लगा है। जत्थों में पहुंचने वाले कांवड़िए भगवान भोले का नाम जप रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हरिद्वार में कांवड़ियों का हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
बेतहाशा भीड़ और वाहनों का दबाव बढ़ने से हाईवे पर जाम लगने लगा है। हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर भी यातायात का भारी दबाव रहा। एक तरफ जाम और दूसरी तरफ डाक कांवड़ियों की बिना साइलेंसर की बाइक और डीजे के शोर से स्थानीय लोग परेशान होने लगे हैं। 
 

4 of 5
हरिद्वार में कांवड़ियों का हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा चरम पर है। डाक कांवड़ियों से हाईवे से लेकर अन्य मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Breaking: उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों और दुकानों से बाहर भागे लोग

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरिद्वार में कांवड़ियों का हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
हर तरफ डाक  कांवड़ के वाहन ही नजर आ रहे हैं। हाईवे से जुड़ने वाले मार्गों के चौराहों और तिराहों पर लोगों को पार करना मुश्किल रहा। यातायात व्यवस्था सुचारु करने में पुलिस के पसीने छूट रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें