फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hospital Fire: एसी की चिंगारी से पर्दे में लगी आग, धुएं और लपटों के बीच से निकाले मरीज, एक की मौत, तस्वीरें

Wed, 20 May 2026 09:14 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Dehradun Panacea Hospital Fire: पैनेसिया सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के आईसीयू में लगे एसी में सबसे पहले चिंगारी भड़की और इसके बाद वहां आग लग गई। इस दौरान एक महिला की जान चली गई।
विज्ञापन
1 of 8
पैनेसिया सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में बुधवार सुबह 9:20 बजे बजे आग लग गई। अस्पताल के आईसीयू में लगे एसी में सबसे पहले चिंगारी भड़की। इसके बाद पर्दे में आग लगी और देखते-देखते पूरे वार्ड में धुआं भर गया व आग की लपटें उठने लगीं।

आनन-फानन अस्पताल में भर्ती 14 मरीजों को नजदीकी कैलाश अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इस दौरान बुजुर्ग महिला वीरवती (60) की दम घुटने से मौत हो गई। राहत-बचाव कार्य कर रहे तीन पुलिसकर्मी भी झुलस गए। बताया जा रहा है कि आईसीयू में लगा एसी 24 घंटे से अधिक समय से लगातार चल रहा था।

Dehradun: पैनेसिया अस्पताल में आग; स्वास्थ्य मंत्री ने किया निरीक्षण, घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

इसी में शॉर्ट सर्किट होने से धुआं उठना शुरू हुआ। इससे पहले कि अस्पताल के कर्मचारी कुछ समझ पाते एसी के नीचे लगे पर्दे ने आग पकड़ ली। इसके बाद चिंगारी पास में रखे बेड तक पहुंच गई और देखते ही देखते पूरे वार्ड में धुआं भर गया व आग की लपटें उठने लगीं।

विज्ञापन

2 of 8
अस्पताल में आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अस्पताल के स्टाफ और मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने एक-एक कर मरीजों को वार्ड से निकालना शुरू किया। इसी बीच सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कांच तोड़कर पाइप अंदर पहुंचाकर आग बुझाना शुरू किया और कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया। सबसे पहले आईसीयू से बाहर लाए गए छह मरीजों को कैलाश अस्पताल भेजा गया। इनमें से कांवली बल्लीवाला की रहने वाली वीरवती की मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 8
अस्पताल में आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद घटना में घायल हुए 10 लोगों में तीन को कोरोनेशन और सात को कैलाश अस्पताल भेजा गया। कोरोनेशन में भर्ती दो घायलों को छुट्टी दे दी गई। एक घायल अभी वहां भर्ती है। राहत-बचाव कार्य में घायल हुए तीन पुलिसकर्मियों को भी कैलाश अस्पताल में भर्ती किया गया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अस्पताल पहुंचकर इन पुलिसकर्मियों का हाल जाना।

4 of 8
अस्पताल में आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अस्पताल को सील कर मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
अस्पताल में अग्निकांड की सूचना पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, चीफ फायर ऑफिसर अभिनव त्यागी समेत तमाम आलाअफसर मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू कार्य पूरा होने के तुरंत बाद ही पैनेसिया अस्पताल को सील कर जिलाधिकारी के निर्देश पर मजिस्ट्रेटी जांच शुरू की गई। एडीएम वित्त केके मिश्रा ने बताया कि घटना की मजिस्ट्रेटी जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

5 of 8
अस्पताल में आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इलाज का खर्च वहन करेगा पैनेसिया अस्पताल
9:20 बजे सुबह अस्पताल में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई लेकिन कर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा बच गया। पुलिस-प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला। कठिन समय में पूरे स्टाफ ने साहस दिखाया। कई कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन में घायल भी हुए। सबसे पहले आईसीयू में भर्ती सभी छह मरीजों को बाहर निकालकर कैलाश अस्पताल में शिफ्ट करवाया। कैलाश अस्पताल में शिफ्ट किए गए मरीजों के इलाज का खर्च पैनेसिया अस्पताल वहन करेगा। मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
- रणवीर चौहान, एमडी, पैनेसिया अस्पताल
विज्ञापन

6 of 8
अस्पताल में आग की घटना के बाद मरीज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नाइट ड्यूटी कर गया स्टाफ वापस बुलाया
करीब पौने 10 बजे ये सूचना मिली कि पैनेसिया अस्पताल में आग लगने के कारण मरीज और घायल कैलाश अस्पताल लाए जा रहे हैं। इसके लिए तुरंत आपात तैयारी शुरू की गई। नाइट ड्यूटी कर गए डॉक्टरों और स्टाफ को तुरंत अलर्ट कर वापस बुलाया गया। कैलाश अस्पताल में आ रहे मरीजों को बिना किसी पेपर वर्क और भर्ती प्रक्रिया के सीधे आईसीयू और इमरजेंसी में उपचार शुरू किया गया। आईसीयू के मरीजों और सभी घायलों की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम गहन निगरानी कर रही है।
- पवन शर्मा, डायरेक्टर, कैलाश अस्पताल
विज्ञापन

7 of 8
अस्पताल में आग की घटना के बाद मरीज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अस्पतालों में भर्ती घायलों की सूची
1- राहुल कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव बूंद की मिल थाना नगीना नजीबाबाद बिजनौर उम्र 32 वर्ष
2- मुकेश पुत्र रामपाल निवासी गांव नंदनपुर हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश उम्र 42 वर्ष
3- शंभू दास पुत्र गिरवानदास निवासी भगवानपुर हरिद्वार उम्र 45 वर्ष
4- गोरी पुत्री रेनू निवासी चंद्रपुर चंद्रपुर सहारनपुर उम्र 21/2 वर्ष
5- दौलत सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र श्री देव सिंह नेगी निवासी नंदा नगर चमोली
6- बेबी उर्फ पायल उम्र नवजात निवासी अज्ञात
7- संगीता देवी पता अज्ञात
8- खान बहादुर पुत्र मुख्तियार निवासी मंगलौर हरिद्वार
9- नित्यानंद पुत्र सोमपाल निवासी भगवानपुर हरिद्वार उम्र 42 वर्ष
10- निहाल पुत्र घसीटा निवासी नेहटौर, जिला बिजनौर, उम्र 69 वर्ष (कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती)
11- एएसआई नरेंद्र कुमार ( ट्रैफिक)
12- कांस्टेबल बृजमोहन रावत ( थाना नेहरू कॉलोनी)
13- कांस्टेबल बृजमोहन कनवासी (थाना नेहरू कॉलोनी)

नोट : एक महिला की मौत हो गई और दो मरीज डिस्चार्ज हो गए।
विज्ञापन

8 of 8
अस्पताल में आग की घटना के बाद मरीज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विभाग के पास 9:22 बजे सुबह आग की सूचना आई। अगले ही मिनट दमकल वाहन रवाना कर दिया गया। विभाग के एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने जल्द से जल्द आग पर काबू पाने के लिए कोशिशें शुरू कीं। खुद भी मैंने मौका मुआयना किया। अस्पताल के फायर उपकरण चल रहे थे। अस्पताल ने मार्च 2025 में एनओसी ली थी जो 2028 तक मान्य है। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है हालांकि इसकी विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
- अभिनव त्यागी, चीफ फायर ऑफिसर, देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें