फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में देर रात दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार डंपर डिवाइडर पर चढ़ा, क्लीनर के पैर कटे, तस्वीरें...

Wed, 16 Sep 2020 10:56 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून में राजपुर रोड पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। एक बेकाबू डंपर डिवाइडर पर चढ़ गया। स्पीड इतनी तेज थी कि काफी दूर तक डंपर डिवाइडर पर लगी लाइटों को तोड़ता चला गया और सामने से आती एक बाइक को भी टक्कर मार दी। हादसे में डंपर के क्लीनर के दोनों पैर कट गए। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, बाइक सवार युवक और युवती भी घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर डालनवाला मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि घायल क्लीनर का नाम आलम है। उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उसका एक पैर कट कर अलग हो चुका है। जबकि दूसरा भी बुरी तरह से कट गया है। घायल युवक और युवती के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। दोनों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनोज नाम के ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि यह हादसा राजपुर रोड पर आरटीओ कार्यालय के सामने हुआ। राजपुर की तरफ से एक डंपर तेजी से आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से टकरा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लगभग 50 मीटर से भी ज्यादा दूरी तक डंपर लाइटों को तोड़ता हुआ चला गया। इससे डंपर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसी वक्त घंटाघर की ओर से आ रही एक बाइक भी डंपर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक और युवती भी घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें