फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: कोरोना संक्रमण के बीच वीकेंड पर चिड़ियाघर में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, तस्वीरें...

Sun, 13 Dec 2020 09:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून में कोरोना संक्रमण के बीच चिड़ियाघर में रविवार को पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार को दो हजार से ज्यादा पर्यटक वन्यजीवों के दीदार को पहुंचे,  जो 22 मार्च के बाद अब तक चिड़ियाघर में पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या का सबसे बड़ा आंकड़ा है। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण को देखते हुए चिड़ियाघर प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाए गए हैं। रविवार को लोगों ने बच्चों और परिजनों के साथ सैर सपाटे के लिए दून चिड़ियाघर का रुख किया। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
चिड़ियाघर के वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह रावत ने बताया कि रविवार को 2378 पर्यटक चिड़ियाघर पहुंचे। बताया कि पर्यटकों में शामिल साहसी युवा चिड़ियाघर में पहली बार लगाए गए कमांडो नेट, फ्लाइंग फॉक्स और बरमा ब्रिज का भी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
चिड़ियाघर के मुख्य गेट पर थर्मल स्कैनिंग के साथ ही लोगों के हाथों को सैनिटाइज किया जा रहा है। किसी पर्यटक के शरीर का तापमान निर्धारित मानकों से अधिक होता है तो उसे चिड़ियाघर में दाखिल होने की इजाजत नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दून चिड़ियाघर में फिलहाल पर्यटकों को आकर्षक पक्षियों और मछलियों के साथ ही मगरमच्छ, घड़ियाल और तेंदुआ, सांभर ही देखने को मिल रहे हैं। चिड़ियाघर में जल्द ही पर्यटकों को बाघ, भालू और भेड़िया जैसे वन्यजीव भी देखने को मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
चिड़ियाघर प्रशासन की ओर से बाघ, भालू और भेड़िए का बाड़ा तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इन वन्यजीवों को दून चिड़ियाघर में लाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें