ढाई दिन की बच्ची का देहदान
- फोटो : अमर उजाला
आठ दिसंबर को मगन देवी ने दून अस्पताल में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक बच्ची को जन्म दिया था। अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक बच्ची जन्म के समय बर्थ एसफिक्सिया नाम की बीमारी से पीड़ित थी। जन्म के बाद से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थी। काफी प्रयासों के बाद भी बच्ची को बचाया नहीं जा सका। मंगलवार देर रात करीब 2:34 बजे बच्ची ने आखिरी सांस ली।