राजधानी देहरादून में मंगलवार को फिर से अतिक्रमण हटाया गया। जेसीबी मशीन ने कई अतिक्रमण ध्वस्त किए। इस दौरान अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स ने चिह्नीकरण की कार्रवाई भी की।
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : amar ujala
इससे पहले टास्क फोर्स की ओर से तीन महीने चले अभियान में करीब पांच हजार अतिक्रमण ध्वस्त किए थे, लेकिन इसके बाद भी सड़कों को चौड़ा नहीं किया गया। जिसके चलते इन जगहों पर फिर से अतिक्रमण हो गया।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : amar ujala
आज से शुरू हुआ यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा। इसकी रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की जाएगी। वहीं आज अतिक्रमण हटाओ अभियान की वजह से राजधानी की सड़कों पर बार-बार लंबा जाम लगता रहा।
4 of 7
- फोटो : amar ujala
वाहनों के पहिए जाम हो गए। जाम की वजह से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजपुर रोड पर सर्वे ऑफ इंडिया की दीवार तोड़े जाने से लेकर मसूरी डाइवर्जन पर पुलिस बूथ भी अभियान की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : amar ujala
रिंग रोड बाईपास पर भी टीम अतिक्रमण हटा रही है। अभी तक की कहीं से जनता या किसी दल का कोई बड़ा विरोध नहीं दिखा है। प्रेमनगर बाज़ार की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी सिटी श्वेता चौबे खुद प्रेमनगर बाजार पहुंची हैं।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : amar ujala
दो साल पहले हाईकोर्ट के आदेश पर टास्क फोर्स ने शहर को चार जोन में बांटकर प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण हटाया था। इस दौरान चिन्हीकरण के बाद भी कुछ लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था, जिन पर फिर से कार्रवाई की जा रही है।