फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजौरी आईईडी ब्लास्ट: मेजर की शादी के कार्ड बांटने गए थे पिता, लौटे तो आई शहादत की खबर

Mon, 18 Feb 2019 08:49 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
martyr chitresh bisht
देहरादून निवासी मेजर चित्रेश सिंह कश्मीर के राजौरी में आईईडी धमाके में शहीद हो गए। धमाका उस वक्त हुआ जब वे आईईडी को डिफ्यूज कर रहे थे। मेजर चित्रेश भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से वर्ष 2010 में पासआउट हुए थे।
विज्ञापन

2 of 7
chitresh singh
वर्तमान में वह सेना की इंजीनियरिंग कोर में थे। वे उत्तराखंड पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर एसएस बिष्ट के बेटे थे। उनकी शहादत की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। गमगीन परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 7
शहीद चित्रेश बिष्ट (फाइल फोटो)
मेजर चित्रेश का परिवार राजधानी के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में रहता है। मूल रूप से एसएस बिष्ट रानीखेत के पीपली गांव के रहने वाले हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि मेजर चित्रेश की सात मार्च को शादी होने वाली थी। इसके लिए शादी के निमंत्रण पत्र भी बंट चुके थे।

4 of 7
chitresh singh
शनिवार को भी एसएस बिष्ट अपने पैतृक गांव शादी के कार्ड बांटने गए थे। वहां से लौटकर आए तो शाम करीब साढ़े पांच बजे एसएस बिष्ट के फोन पर मेजर चित्रेश के साथी का फोन आया। एसएस बिष्ट फोन नहीं उठा सके तो उनकी पत्नी के फोन पर कॉल आई।
विज्ञापन

5 of 7
martyr chitresh bisht
साथी ने उनसे कहा कि चित्रेश की तबीयत खराब है। इस पर वे घबरा गईं और फोन रख दिया। एसएस बिष्ट को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने चित्रेश के साथी को फोन कर बात सच-सच कहने को कहा, उसके बाद साथी ने उन्हें चित्रेश के शहीद होने की खबर बताई। 
विज्ञापन

6 of 7
chitresh singh
खबर सुनते ही घर में मातम छा गया। जिसने भी खबर सुनी वह गमगीन परिवार को ढांढस बंधाने बिष्ट परिवार के घर पहुंचने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
martyr Chitresh Bisht
उनके घर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विनोद चमोली, आईजी गढ़वाल अजय रौतेला समेत पुलिस के कई उच्चाधिकारी पहुंचे।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें