फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Lathicharge: पुलिस का दावा- युवाओं को बाहरी तत्वों ने भड़काया, फंडिंग भी की, एक बैंक खाता फ्रीज

Wed, 15 Feb 2023 09:15 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
लाठीचार्ज के विरोध में हुआ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का दावा है कि बेरोजगारों के आंदोलन के दौरान उपद्रव करने वालों को फंडिंग भी की गई थी। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध बैंक खाते को फ्रीज कर दिया है। जिसका यह खाता है वह दूसरे राज्य का रहने वाला है। जबकि, फोटो और वीडियो के आधार पर 10 पत्थरबाजों को चिन्हित कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार जल्द ही इनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी। बता दें कि नौ फरवरी को बेरोजगारों के आंदोलन में हुए उपद्रव की मुकदमे के बाद कई दिशाओं में जांच चल रही है। पुलिस के अनुसार आंदोलन में कुछ बाहरी तत्व शामिल हो गए थे। इन्होंने ही कुछ युवाओं को बहकाया और फिर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके लिए विभिन्न माध्यमों से रिकॉर्ड की गई वीडियो से पुलिस ने कुछ संदिग्धों के फोटो बनवाए हैं।

पुलिस कप्तान डीआईजी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि इन फोटो का पोस्टर बनवाकर शहर की गलियों में चिपकाए जाएंगे। ताकि, जल्द से जल्द पत्थर फेंकने वालों की पहचान हो सके। अभी तक सोशल मीडिया के माध्यम से 10 पत्थरबाजों की पहचान पुलिस ने कर ली है।

विज्ञापन

2 of 5
उत्तरकाशी में युवाओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

कप्तान ने बताया कि इस मामले में बात सामने आ रही है कि उपद्रवियों को फंडिंग भी की गई है। वर्तमान में भी उन्हें फंडिंग की जा रही है। ऐसे में पुलिस की एक टीम इस दिशा में भी जांच कर रही है।

विज्ञापन

3 of 5
युवाओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

इसी क्रम में एक बैंक खाता नजर में आया था। इस बैंक खाते से कुछ रकम संदिग्ध पत्थरबाजों के खातों में ट्रांसफर की गई। एक साथ कई खातों में यह पैसा ट्रांसफर हुआ है। इस खाते को तत्काल प्रभाव से फ्रीज करा दिया गया है। कप्तान ने बताया कि अन्य खातों की भी जांच की जा रही है।

4 of 5
जिलाधिकारी कार्यालय में घुसे प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
शुरुआत से ही पुलिस को कुछ कोचिंग सेंटरों की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है।

ये भी पढ़ें...अंशुल के पाप में पिंकी का साथ: दवा डिलीवरी करने गए शख्स ने नशीली दवाई देकर लूटी अस्मत, दंपती ने कराया गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लाठीचार्ज के विरोध में हुआ था प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
जांच में सामने आया है कि कुछ कोचिंग सेंटर वालों ने अपने सोशल मीडिया ग्रुप पर मैसेज कर युवाओं की भीड़ को गांधी पार्क के सामने आने को कहा था। इन सब सोशल मीडिया ग्रुप और नंबरों की जांच भी की जा रही है। कई को चिन्हित भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें