मसूरी घूमकर लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों की कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सकुशल बाहर आ गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आग लगने का कारण कार की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना रायपुर थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर हुई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि पर्ल होटल के पास कार में आग की सूचना मिली थी। इसके बाद तत्काल पुलिस और फायर सर्विस के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कार सवार राजेश कुमार गांव मदाना खुर्द थाना बहरी जिला झज्जर हरियाणा ने बताया कि वे मसूरी से देहरादून की तरफ आ रहे थे। रास्ते में अचानक गाड़ी के इंजन में धुआं निकलने लगा।