फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: हादसे में बचे समीर ने बताई काली रात की दर्दनाक कहानी, बोले- सब मलबे में दबे थे, बस सन्नाटा था...

Wed, 15 Jul 2020 09:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून में हुए दर्दनाक हादसे में अपनी गर्भवती पत्नी और 22 साल की बहन की जान गंवाने वाले समीर ने मौत की रात की दर्दनाक कहानी बयां की। बताया कि ‘रात में बारिश शुरू होते ही हम सब सो गए थे। किरन भी मेरे पास सोई थी। नींद इतनी गहरी थी कि अगर आवाज भी हुई होगी तो वह सपना सा लग रही थी। आंख खुली तो पत्थरों (मलबा) के बीच मैं पड़ा था’। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
समीर को हादसे में ज्यादें चोट नहीं आई है। इमरजेंसी के बाद उसे अस्थि वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। रोते हुए समीर ने बताया कि जब हादसा हुआ तो किसी को कुछ पता नहीं चला लेकिन, अचानक नींद खुली तो मलबे में फंसा था। हाथ-पैर नहीं चल पा रहे थे। पत्नी का ख्याल आया तो उसकी भी आवाज नहीं आ रही थी। अंधेरा बहुत था। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
हाथ से टोह लेना चाह रहा था लेकिन, हाथ नहीं चल रहे थे। मदद के लिए चिल्ला रहा था। लेकिन, आवाज किसी तक नहीं पहुंच रही थी। कुछ देर तक बस सन्नाटा था। बाद बाहर कुछ आवाजें सुनाई दी। तब लगा अब शायद कोई बचाने आया है। बगल के कमरे में वीरेंद्र का परिवार था। 

4 of 5
- फोटो : amar ujala
इसी बीच पुलिस की नजर पड़ी। पुलिस उन्होंने वीरेंद्र के बेटे कृष को बाहर निकाला। उसके बाद मुझे। बाहर आकर देखा तो लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। लेकिन मेरा अपना कोई नहीं था। पत्नी किरन, बहन प्रमिला सब मकान में दबी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
समीर ने बताया कि कैसे-कैसे हुआ ये हादसा यह सोचने और देखने का वक्त तो कुदरत ने नहीं दिया। लेकिन, जहां मैं पड़ा था मेरे ऊपर बेड पड़ा था। शायद मेरा बेड पलट गया था जिससे मैं बच गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें