मसूरी-किमाड़ी मार्ग पर रविवार को कार में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। हरियाणा से मसूरी घूमने आए युवकों की कार फोर्ड फिगो में आग लग गई। आग लगने से कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि कार सवारों को चोट नहीं आई।
पुलिस के अनुसार, हादसा किमाड़ी-मसूरी मार्ग पर हुआ। युवकों ने पुलिस को बताया कि वे मसूरी घूमने जा रहे थे। रास्ते में कार का टायर फट गया। इसके चलते चालक जयवीर का कार से नियंत्रण छूट गया और कार सड़क किनारे पैराफिट से टकरा गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
हरियाणा के पर्यटकों की कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
कार से धुआं निकला तो वे एकदम बाहर आ गए। देखते ही देखते भीषण आग लग गई। आसपास खड़े लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
3 of 5
पर्यटकों की कार में आग लगने के बाद जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों ने बताया कि करीब तीन बजे कार में आग लगने की सूचना पुलिस को मिली थी। दमकल के वाहनों के साथ पुलिस पहुंची तो कार के बाहर दो युवक खड़े थे।
4 of 5
पर्यटकों की कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
रास्ते में भीड़ जमा थी। करीब आधे घंटे में आग बुझा दी गई। लेकिन कार पूरी तरह जल गई थी। बताया कि कार में जयवीर और नरेश निवासी बागखेड़ा, जींद, हरियाणा सवार थे।