फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में बवाल: पानी से भड़की चिंगारी, जल गए आशियाने; मिश्रित आबादी में इसलिए भड़क उठी हिंसा

Mon, 15 Jun 2026 12:09 PM IST
Sharukh Khan रुद्रेश कुमार, अमर उजाला, देहरादून

सार

देहरादून के बैरागीवाला गांव में पानी से भड़की चिंगारी ने आशियाने जला दिए। पहले हत्या हुई फिर बैरागीवाला जल उठा। मिश्रित आबादी वाले इस गांव में अब दोनों समुदायों में एक गहरी खाई ने जन्म ले लिया। कभी एक-दूसरे के सरोकार में भाग लेने वाले ये समुदाय शायद ही वर्षों तक इस खाई को पाट पाएं।
विज्ञापन
1 of 16
bairagiwala violence - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देहरादून के बैरागीवाला गांव में पानी से भड़की आग आशियानों तक को जलाकर राख कर देगी इसका अंदाजा किसी को नहीं था। खेत में पानी लगाने के विवाद में पहले एक घर का चिराग बुझा तो अगले ही पल यहां हिंसा भड़क उठी।

एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के आशियानों को ही आग के हवाले कर दिया। मिश्रित आबादी वाले इस गांव में अब दोनों समुदायों में एक गहरी खाई ने जन्म ले लिया। कभी एक-दूसरे के सरोकार में भाग लेने वाले ये समुदाय शायद ही वर्षों तक इस खाई को पाट पाएं।

 
विज्ञापन

2 of 16
पुलिसकर्मियों को देख खेतों में दौड़ते पथराव कर रहे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर के सहसपुर कस्बे से बैरागीवाला गांव करीब पांच किमी दूर बसा है। इस गांव की आबादी लगभग ढाई हजार के आसपास है। मासूम के बेटों और विनोद के परिवार में पुरानी अदावत थी लेकिन बाकी आबादी एक-दूसरे के साथ सौहार्द से रहती थी। एक-दूसरे के विवाह या अन्य मांगलिक कार्यों में भी इन दोनों परिवार के अलावा सब शिरकत करते थे लेकिन शनिवार की शाम यहां सब कुछ बदल गई। 
विज्ञापन

3 of 16
बैरागीवाला में हुई घटना के बाद लोगों ने आरोपियों के घर में लगाई आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विनोद कश्यप और अमन के भाइयों में पानी लगाने के लिए हुए विवाद में विनोद की जान चली गई। देखते ही देखते इस गांव में पहले जैसा कुछ न रहा। लोग एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए। रात के वक्त पुलिस ने बहुत कुछ संभालने का प्रयास किया लेकिन सुबह होते ही विवाद की चिंगारी ने संघर्ष की आग का रूप ले लिया।

4 of 16
घर में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हिंदू पक्ष के लोगों ने आरोपियों के घर को आग के हवाले कर दिया। स्थानीय निवासियों के अनुसार अमन और उसके भाइयों से उनके समुदाय के कुछ लोग भी बहुत ज्यादा राफ्ता नहीं रखते थे। हालांकि, इस संघर्ष को देखने से लग रहा है कि घटना के बाद गांव के सामाजिक ताने बाने में भी चाक बन गए हैं।
विज्ञापन

5 of 16
बैरागीवाला में हुई घटना के बाद लोगों ने आरोपियों के घर में लगाई आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बागवान छोड़ गए बाग
गांव के पास में ही आम का बड़ा बाग है। यहां आम की बहार है जिसकी रखवानी के लिए दर्जनों बागबान रहते थे। यहां रविवार को जब हिंसा भड़की तो पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने इस बाग में छावनी बना ली। ऐसे में जान की परवाह करते हुए बागबानों को भी यहां से जाना पड़ा।

 
विज्ञापन

6 of 16
बैरागीवाला में हुई घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर पर खड़ी बाइक को जलाया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
योगी मॉडल की कार्रवाई की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी
हत्या के बाद प्रदर्शनकारियों ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग तेज कर दी। शनिवार रात से ही कार्यकर्ता और ग्रामीण आरोपियों के मकान ध्वस्त करने की मांग कर रहे थे। लोगों ने प्रशासन को रविवार सुबह 10.00 बजे तक का समय देते हुए कार्रवाई नहीं होने पर स्वयं मकान गिराने की चेतावनी दी थी। रविवार को भी प्रदर्शन के दौरान लगातार योगी मॉडल लागू करने के नारे लगाए गए और आरोपी पक्ष के मकानों को पूरी तरह ध्वस्त करने की मांग दोहराई जाती रही।
 
विज्ञापन

7 of 16
बैरागीवाला में हुई घटना के बाद गांव में फ्लैग मार्च करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरे जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं को राजमार्ग पर रोका
बैरागीवाला में बढ़ते तनाव के बीच देहरादून सहित अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता क्षेत्र में पहुंचने लगे। पुलिस को आशंका थी कि भीड़ बढ़ने से हालात और बिगड़ सकते हैं। इसके चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और बाहरी जिलों से आने वाले कार्यकर्ताओं को गांव में प्रवेश देने के बजाय दून-पांवटा राजमार्ग पर ही रोक दिया गया।
 

8 of 16
बैरागीवाला में हुई घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पलटा ट्रैक्टर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
सहसपुर में भाजपा नेता की हत्या के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़की

देहरादून के सहसपुर थाना इलाके के बैरागीवाला गांव में शनिवार को भाजपा नेता विनोद की हत्या के बाद रविवार को सांप्रदायिक हिंसा और भड़क गई। आक्रोशित लोगों ने हत्यारोपियों के दो घरों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद गांव से भागी भीड़ ने हाईवे जाम करने का प्रयास किया जहां करीब आधे घंटे तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक चली। शाम को फिर पत्थर बिछाकर हाईवे जाम कर दिया गया। 

9 of 16
बैरागीवाला में हुई घटना के बाद आरोपियों के घर के पास जमा लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तनाव को देखते हुए दून-पांवटा साहिब हाईवे पर शाम को आईटीबीपी तैनात कर दी गई। शाम को प्रशासन ने हत्यारोपियों का घर पूरी तरह जमींदोज कर दिया। इससे पहले दोपहर में दो दुकानें ढहाईं थीं। 

 

10 of 16
पथराव करते लोगों को भगाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विनोद के सिर पर  हथौड़े से किया वार
वैरागीवाला गांव में खेत में पानी लगाने के विवाद में शनिवार को दूसरे समुदाय के करीब 40 लोगों ने भाजपा नेता विनोद और उनके भाइयों अशोक व राजेश पर हमला कर दिया। विनोद के सिर पर अमन समेत कई लोगों ने हथौड़े से वार कर दिया, अस्पताल में उसकी मौत हो गई। 

11 of 16
बैरागीवाला में हुई घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर पथराव करते आक्रोशित लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्यारोपियों के दो घरों में लगाई आग
अशोक और राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात की खबर फैलते ही क्षेत्र में आक्रोश पनप गया। रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और हिंदू संगठनों से जुड़े लोग गांव में जुट गए। कुछ लोगों ने हत्यारोपियों के दो घरों में आग लगा दी। 

 

12 of 16
पथराव करते लोगों पर लाठी भांजते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया
पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। गांव से भागे प्रदर्शनकारियों ने हाईवे जाम करने की कोशिश की, लेकिन वहां भी पुलिस ने बलपूर्वक सभी को हटा दिया। इस दौरान कुछ वाहनों को भी जला दिया गया। 

13 of 16
हंगामा कर रहे युवक को पकड़ते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के बाद डीएम के आदेश पर पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में हत्यारोपियों के एक घर और दो दुकानों पर बुलडोजर चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। गांव से बाहर आम के बगीचों से लेकर गांव की गलियों तक पुलिस टीमें चप्पे-चप्पे पर तैनात रहीं। पुलिस और आईटीबीपी ने गांव में फ्लैगमार्च किया।

14 of 16
बैरागीवाला में हुई घटना के बाद हुए हंगामें के दौरान हुए पथराव के बीच खुद को बचाते पुलिस अधिकारी - फोटो : धर्मेंद्र भट्ट
चार गिरफ्तार : 40 आरोपियों पर मामला दर्ज, 12 नामजद
पुलिस ने 12 नामजद आरोपियों समेत 40 के खिलाफ हत्या, दंगा, हत्या के प्रयास के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, इनमें रज्जाक, सलमान, जावेद और शहबाज हैं।

15 of 16
पथराव करते लोगों पर लाठी भांजते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन बोले- ऐसी कार्रवाई की जाए कि नजीर बन जाए
मृतक विनोद के परिजनों ने शव का पंचनामा भरवाने से इन्कार कर दिया। वह पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। विनोद की मां दयावती ने कहा कि उनके बेटे की हत्या करने वालों के खिलाफ इतनी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए कि नजीर बने।

 
विज्ञापन

16 of 16
बैरागीवाला में हुई घटना में मारे गये युवक की मौत के बाद रोते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस कर रही सख्त कार्रवाई
सिंचाई के पानी के लिए हुए विवाद में विनोद की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शांति व्यवस्था बनाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस मामले में नियमानुसार सख्त कार्रवाई कर रही है। -प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी, देहरादून।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें