देहरादून ओएनजीसी चौक हादसे में छह दोस्तों की जान चली गई। हादसे के कई कारण सामने आ रहे हैं। हादसे का शिकार हुई कार उच्च गुणवत्ता वाले सुरक्षा फीचर्स से लैस है। यह कार टॉप मॉडल थी। इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम यानी एडास भी था। यह एडास भी लेवल टू यानी पिछले मॉडल से एडवांस है।
यह फीचर इस तरह का काम करता है कि यदि सामने कोई वाहन या व्यक्ति या अन्य कोई गतिरोध होता है तो गाड़ी खुद ब खुद ब्रेक लगा देती है। इसके अलावा भी इस कार में उन्नत किस्म के सुरक्षा फीचर हैं। इनमें एलेक्ट्रोनिक ब्रेक असिस्ट, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रोनिक इस्टेबिलिटी प्रोग्राम आदि शामिल हैं।