फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस परिवार से मिलने अचानक देहरादून पहुंची रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, जानिए क्या है माजरा

Wed, 06 Feb 2019 08:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
nirmala sitharaman - फोटो : अमर उजाला
आज रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण बंगलूरू में विमान हादसे में शहीद हुए स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी के परिवार से मिलने के लिए पहुंची।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शहीद के परिजनों से मिलीं निर्मला सीतारमन - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान रक्षा मंत्री के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिह रावत भी मौजूद रहे। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण यहां करीब एक घंटे रहीं। जिसके बाद वह विशेष चॉपर से लौट गईं।
विज्ञापन

3 of 5
nirmala sitharaman
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने शहीद के पंडित वाड़ी स्थित आवास पर जाकर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।

 

4 of 5
स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी की अस्थियां विसर्जित करते पिता
मुख्यमंत्री एवं रक्षा मंत्री ने कामना की कि दुःख की इस घड़ी को सहन करने की उनके परिजनों को ईश्वर शक्ति प्रदान करे। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की एवं शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी की अस्थियां विसर्जित करते पिता
बता दें कि बेंगलुरू स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड हवाई अड्डे पर भारतीय वायुसेना का मिराज 2000 प्रशिक्षक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। जिसमें दो पायलट शहीद हो गए थे। इनमें से एक पायलट सिद्धार्थ नेगी देहरादून के वसंत विहार का रहने वाला था। विमान हादसे में शहीद हुए उत्तराखंड के युवा स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी की अस्थियां सोमवार की देर शाम कनखल स्थित सती घाट पर गंगा में प्रवाहित की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें