फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

शादी में शामिल होने जा रहे थे, खाई में कार गिरते ही इधर-उधर बिखर गए शव, हादसे की दर्दनाक तस्वीरें...

Thu, 09 May 2019 04:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
1 of 8
शादी में शामिल होने जा रहे परिवार के चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
 शादी में शामिल होने जा रहे परिवार के साथ उत्तराखंड के पौड़ी में दर्दनाक हादसा हो गया। पौड़ी से देहरादून जा रही कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। तस्वीरें देखिए...

2 of 8
शादी में शामिल होने जा रहे परिवार के चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
गुमखाल लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग पर सिलोगी के निकट मंगलवार सायं एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। 

3 of 8
शादी में शामिल होने जा रहे परिवार के चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, मृतक आपस में रिश्तेदार थे, और शादी-समारोह में भाग लेने रीठाखाल से देहरादून जा रहे थे। 

4 of 8
शादी में शामिल होने जा रहे परिवार के चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
राजस्व पुलिस के अनुसार मंगलवार सायं एकेश्वर प्रखंड के कुरख्याल निवासी कुलदीप रावत पुत्र रेवत सिंह (42) और पोखड़ा ब्लाक के मेलगांव निवासी देशबंधु (60) पुत्र रिजाब सिंह, कोमल (11) पुत्री विश्वबंधु एवं मानू (7) पुत्र विश्वबंधु कार से देहरादून शादी में जा रहे थे। 

5 of 8
शादी में शामिल होने जा रहे परिवार के चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
कार सिलोगी से दो किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। एकांत होने से दुर्घटना का पता नहीं चल पाया। बुधवार सुबह परिजनों द्वारा खोजबीन किए जाने पर दुर्घटना का पता लगा। 
विज्ञापन

6 of 8
शादी में शामिल होने जा रहे परिवार के चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
अल्टो के 10 कार संख्या यूके 015-A-6453 में चार ही लोग सवार थे। हादसे में चारों ही लोगों की मौत हो गई। 

7 of 8
शादी में शामिल होने जा रहे परिवार के चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
मृतक कोमल और मानू भाई-बहन, देशबंधु उनके ताऊ और कुलदीप फुफेरा भाई था। 
विज्ञापन

8 of 8
शादी में शामिल होने जा रहे परिवार के चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर मौके पर पहुंची लैंसडाउन और गुमखाल पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से निकालकर पीएम के लिए कोटद्वार भिजवाया।
Next
AU ऐप में पढ़ें