डीएवी पीजी कालेज में जुलूस निकाल रहे सत्यम और आर्यन गुट के छात्र भिड़ गए। छात्रों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। तस्वीरों में देखिए...
विज्ञापन
2 of 6
dav
मौके पर मौजूद पुलिस ने लाठियां फटकारकर कालेज खाली करा दिया। झगड़े में कई छात्रों को चोटें भी आई। हालांकि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
3 of 6
dav
बृहस्पतिवार को डीएवी कालेज में आर्यन छात्र संगठन से बागी हुए छात्र संदीप कुकरेती सत्यम शिवम ग्रुप की ओर से जुलूस निकाल रहे थे।
4 of 6
dav
जुलूस जैसे ही कालेज के गेट के पास पहुंचा तो वहां खड़े आर्यन संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बहस हो गई। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई। कई छात्र हाथ में ईंटें और डंडे लेकर दौड़ पड़े। मौके पर मौजूद पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
5 of 6
dav
उत्पाती छात्रों पर लाठियां फटकारी। कालेज परिसर खाली करा दिया। कालेज प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। विवाद में कई छात्र नेताओं को चोटें भी आई। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।
मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। गौरतलब है कि प्रत्याशी के नाम की घोषणा को लेकर सत्यम और आर्यन के बीच विवाद चल रहा है। इसके तहत पहले भी दोनों संगठनों के बीच झगड़ा हो चुका है।