फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, ऐसा क्या हुआ कि श्मशान में मां के खून से तिलक कर बेटी ने कहा मैं बेटा हूं...

Mon, 28 Nov 2016 08:10 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
1 of 6
cremation - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड के रामनगर (भवानीगंज) में हुई सड़क दुर्घटना में मृत प्रधानाध्यापिका की अंत्येष्टि पोस्टमार्टम के बाद की गई। इस दौरान प्रधानाध्यापिका की बेटी ने मोहल्लेवासियों के साथ अर्थी को कंधा देकर शव का दाह संस्कार किया।
विज्ञापन

2 of 6
cremation
बेटी ने अपने पिता को अर्थी पर हाथ तक नहीं लगाने दिया। इससे श्मशान घाट पर भी झगड़ा हो गया। पुलिस के पहुंचने पर मामले को निपटाया गया। इंदिरा कॉलोनी निवासी रानी सागर प्राइमरी स्कूल उदयपुरी चोपड़ा की प्रधानाध्यापिका थी।
 
विज्ञापन

3 of 6
cremation
शुक्रवार को स्कूटी से स्कूल जाते समय भवानीगंज में अज्ञात बाइक से हुई भिड़ंत में रानी की मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने पंचनामा भर शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। बेटी नीतिका के अंबाला हरियाणा से लौटने पर पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव उसे सौंपा गया।
 

4 of 6
cremation
तब तक नीतिका के पिता हरीश चंद्र भी घर पहुंचे तो उसने शव को हाथ तक नहीं लगाने दिया और चिल्लाने लगी कि मेरा आप से कोई नाता नहीं है। आप यहां से चले जाओ, जबकि हरीश चंद्र अपनी पहली पत्नी के पुत्र को क्रियाकर्म के लिए लाया था।
 
विज्ञापन

5 of 6
cremation
दिन में जब शव को दाहसंस्कार के लिए ले जाया जा रहा था तो मोहल्लेवासियों के साथ नीतिका ही अपनी मां की अर्थी को कंधा देकर श्मशान घाट तक ले गई। श्मशान में बेटी ने मां के खून से तिलक लगाकर कहा कि मैं आपकी बेटी नहीं, बेटा हूं। आपके सारे क्रियाकर्म मैं ही करूंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
cremation
जब बेटी नीतिका मां की चिता को मुखाग्नि दे रही थी तो उसके पिता हरीश चंद्र ने श्मशान घाट की पर्ची अपने नाम से कटवा ली जैसे ही इस बात का पता नीतिका को चला तो वहां भी नीतिका और उसके रिश्तेदारों ने हरीश चंद्र को घेर लिया। जब माहौल बिगड़ने लगा तो किसी ने पुलिस को सूचना दी। तभी दलबल के साथ श्मशान घाट पहुंची पुलिस ने बेटी नीतिका के नाम से ही पर्ची कटवाकर दोनों पक्षों को समझाया। तब मामला निपटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें