आपने रहस्यमयी बरमूडा टापू के बारे में तो जरूर सुना होगा। क्या आप जानते हैं भारत में भी एक ऐसा ही टापू मौजूद है जो बरमूडा की तरह ही बेहद खतरनाक है।
विज्ञापन
2 of 5
rishikesh
ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर अलकनंदा जल विद्युत परियोजना की झील पर यह एक टापू मौजूद है। गर्मी के मौसम में सैलानी इस ओर खींचे चले आते हैं। लेकिन ये जगह जानलेवा है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
ज्यादातर पर्यटकों को नहीं पता है कि ये झील का प्रतिबंधित क्षेत्र है। इसके बावजूद यहां इन दिनों खूब चहल-पहल हो रही है। गर्मी से निजात पाने के लिए हाईवे पर आने-जाने वाले पर्यटक यहां आ रहे हैं।
4 of 5
labor, stuck, alaknanda river
श्रीनगर में अलकनन्दा जल विद्युत परियोजना की झील पर बना यह टापू अपनी ओर आकर्षित तो करता है, लेकिन यही दलदला टापू किसी की जान ले सकता है। श्रीनगर पुलिस की चौकी होने के बावजूद यहां पुलिस प्रशासन की कोई रोक-टोक नहीं है। सैलानी यहां पिकनिक मनाने पहुंच रहे हैं। जबकि प्रतिबंधित इलाके में ऐसा करना मना है।