सान्या मल्होत्रा
दंगल फेम बबीता यानी सान्या मल्होत्रा यहां एक जूतों के शोरूम का उद्घाटन करने आईं थीं। सान्या ने इस दौरान अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में भी बताया। वहां मौजूद लोगों के सवालों का भी उन्होंने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया। कद को लेकर किए गए सवाल पर सान्या बोलीं कि इंडस्ट्री में कद या शरीर की बनावट मायने नहीं रखती और यही आपकी कामयाबी का पैमाना होता है।