फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हादसे ने मातम में बदल दी बेटी की शादी की खुशियां, धरे रह गए सारे अरमान

Fri, 02 Jun 2017 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
1 of 6
घर में बेटी की शादी थी। सब लोग खुशी-खुशी तैयारी में जुटे थे लेक‌िन तभी एक ऐसा हादसा हुआ क‌ि खुश‌ियां मातम में बदल गई, घरवालों के सारे अरमान धरे के धरे रह गए। 
विज्ञापन

2 of 6
भागीरथीपुरम में टीएचडीसी अतिथिगृह के पास एक टिनशेड में सिलेंडर फटने से आग लग गई। जिससे दो कमरों में रखा पूरा सामान राख हो गया। घटना के समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। जिससे बड़ा हादसा टल गया। 
विज्ञापन

3 of 6
बताया जा रहा है क‌ि कुछ द‌िन बाद ही घर में बेटी की शादी थी। आग लगने से दहेज के ल‌िए खरीदा गया सामान ओर गहने भी जलकर खाक हो गया। शुक्रवार दोपहर साढ़े ग्यारह बजे अतिथि गृह के पास वीरेंद्र पुत्र हरिचरण के टिनशेड में जोरदार धमाका होने से लोग सकते में आ गए। 

4 of 6
जब तक पुलिस और सीआईएसएफ के अग्रिशमन वाहन वहां पहुंचे तब तक घर में रखे बिस्तर, खाद्य सामग्री, सर्टिफिकेट जलकर राख हो गए। घटना के वक्त घर पर कोई सदस्य नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। 
विज्ञापन

5 of 6
भागीरथीपुरम चौकी प्रभारी मनवर सिंह नेगी ने बताया कि संभवता सिलेंडर का रेगुलेटर बंद नहीं होने से कमरे में हुए शॉटसर्किट से उठी चिंगारी के कारण सिलेंडर ने आग पकड़ ली होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जिससे जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम चतर सिंह चौहान बेघर हुए परिवार को नरेंद्रमहिला विद्यालय में शिफ्ट कर उन्हें जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया है। कुलदीप पंवार ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें