रोजाना घर पर इस एक्सरसाइज को करने से जहां एक ओर आपकी सेहत बनेगी, वहीं इससे आपका घर भी रोशन होगा। आइए जानते हैं इस टू इन वन एक्सरसाइज के बारे में...
विज्ञापन
सेहत बनाने के साथ घर को भी रोशन करेगी ये एक्सरसाइज
2 of 8
देश में बिजली की किल्लत से जूझ रहे लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सौर ऊर्जा के अलावा अब कुछ ऐसी निजी कंपनियां आगे आयी है जो आपको फ्री इलेक्ट्रिक साइकिल के जरिए बिजली मुहैया कराएगी।
विज्ञापन
सेहत बनाने के साथ घर को भी रोशन करेगी ये एक्सरसाइज
3 of 8
दिलचस्प पहलू यह है कि फ्री इलेक्ट्रिक साइकिल के जरिए जहां लोगों को बिजली मिलेगी, वहीं रोजाना साइकिल चलाने से खुद को सेहदमंद भी बनाया जा सकेगा।
सेहत बनाने के साथ घर को भी रोशन करेगी ये एक्सरसाइज
4 of 8
फ्री इलेक्ट्रिक साइकिल के जरिए लोगों को बिजली मुहैया कराने की योजना की शुरुआत उत्तराखंड से कर दी गई है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भारतीय-अमेरिकी उद्यमी और समाजसेवी मनोज भार्गव द्वारा ईजाद की गई फ्री इलेक्ट्रिक साइकिल को देहरादून में लांच किया।
विज्ञापन
सेहत बनाने के साथ घर को भी रोशन करेगी ये एक्सरसाइज
5 of 8
फ्री इलेक्ट्रिक साइकिल ईजाद करने वाले उद्यमी मनोज भार्गव का कहना है कि अभी साइकिल का उत्पादन देश में शुरू नही किया गया है। जो भी साइकिलें है तो वे अमेरिका से लायी गई है।
विज्ञापन
सेहत बनाने के साथ घर को भी रोशन करेगी ये एक्सरसाइज
6 of 8
जहां तक इन्हें आमजन को मुहैया कराने का सवाल है तो लोगों को अप्रैल से साइकिलें मिलने शुरू होगी। साइकिल की कीमत 12 से 15 हजार के बीच रखी गई है कि ताकि कोई भी जरूरतमंद इसे खरीद सके।
विज्ञापन
सेहत बनाने के साथ घर को भी रोशन करेगी ये एक्सरसाइज
7 of 8
फ्री इलेक्ट्रिक साइकिल को एक घंटा चलाने के बाद इतनी बिजली मिलेगी कि सात वाट के दो सीएफएल व एक पंखा लगातार आठ घंटे चलाया जा सकता है। जबकि दो सीएफएल को चौबीस घंटे उपयोग में लाया जा सकता है। यदि बिजली कम पड़ती है तो दोबारा साइकिल चलाकर बिजली बनाया जा सकता है।
सेहत बनाने के साथ घर को भी रोशन करेगी ये एक्सरसाइज
8 of 8
जहां तक फ्री इलेक्ट्रिक साइकिल के तकनीकी पहलुओं का सवाल है तो साइकिल में लगे पैडल को इलेक्ट्रिक डायनमो से जोड़ा गया है। साइकिल के साथ ही बैटरी लगी हुई है। डायनमो के जरिए बैटरी को चार्ज करके बिजली का उपयोग किया जा सकता है। साइकिल की सीट आरामदायक बनायी गई है। कोई भी व्यक्ति सीट पर बैठकर साइकिल चलाकर बैटरी को चार्ज कर सकता है।