बेटियों के लिए राज्य मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को दून से हरिद्वार तक 55 किलोमीटर तक साइकिल चलाई। बालिका बचाओ, बालिका पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता के लिए कई बेटियां राज्य मंत्री रेखा आर्या की हमसफर बनीं।
विज्ञापन
2 of 5
rekha arya in cycle rally
दून में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ‘महिला शक्ति, भारत की शक्ति’ का नारा देकर रैली को हरी झंडी दिखाई, तो धर्मनगरी हरिद्वार में केंद्रीय महिला सशक्तीकरण और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने रैली का समापन किया। दून और हरिद्वार जिलों में लिंगानुपात की असमानता के खिलाफ संदेश देने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
3 of 5
rekha arya in cycle rally
नेशनल हाईवे पर रैली का कई जगह पर लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मंत्री की अगुवाई में यह रैली चार घंटे में दून से हरिद्वार पहुंची। इस दौरान दून-हरिद्वार नेशनल हाइवे पर रूट डायवर्ट रहा। रैली का शुभारंभ पुलिस लाइन में सुबह आठ बजे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया।
4 of 5
cycle rally
इस मौके पर उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की पहल के बाद हरियाणा में लिंगानुपात में तेजी से सुधार हुआ है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़, हरिद्वार और चंपावत जिलों में बाल लिंगानुपात में कमी पर उन्होंने चिंता जताई। पुलिस लाइन से विधानसभा चौक तक 400 साइकिल सवार पहुंचे।
इस मौके पर उन्हें बालिका संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इसके बाद 25 साइकिल सवारों को छोड़कर बाकियों को लौटा दिया गया। इस रैली में अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट और मिस उत्तराखंड नेहा राज, एथलीट हरेंद्र ने भी भाग लिया। शुभारंभ के मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत, टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक हरबंस कपूर, गणेश जोशी, उमेश शर्मा काऊ, पुष्कर सिंह धामी, मुन्ना सिंह चौहान, खजानदास, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट आदि उपस्थित थे।