फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता सीआरपीएफ जवान संदिग्ध परिस्थितियों में शहीद, जेब से फोन व पैसे बरामद, लेकिन नहीं मिला आईकार्ड

Tue, 26 Mar 2019 03:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 5
11 मार्च से लापता सीआरपीएफ जवान जयेंद्र सिंह पुंडीर कोलकाता में शहीद हो गए हैं। हालांकि अभी तक उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश निवासी शहीद के पिता विक्रम सिंह पुंडीर ने बताया कि बीते 11 मार्च को त्रिपुरा से घर आते समय कोलकाता रेलवे स्टेशन से उनका बेटा जयेंद्र लापता हो गया था। उसके बाद वह कोलकाता के लिए रवाना हुए। वहां पहुंचने के बाद रेलवे पुलिस से संपर्क किया गया, लेकिन रेलवे पुलिस का कोई सहयोग नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

3 of 5
सिविल पुलिस ने जयेंद्र को ढूंढने में पूरा सहयोग किया। उन्होंने बताया कि 24 मार्च को कोलकाता के उलवेरिया थाने से संदेश आया था कि कोई व्यक्ति कोलकाता से 30 किमी दूर जंगल में बेहोशी की हालत में मिला है, जो डॉक्टरों की देखरेख में है।

4 of 5
वहां पहुंचने पर जयेंद्र की पहचान हुई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। विक्रम सिंह ने लूट की वारदात से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उनका कहना है कि बेटे की जेब में उसका मोबाइल फोन व पर्स में पैसे मौजूद थे। केवल सीआरपीएफ का आईकार्ड नहीं मिल पाया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें