उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज में एक घर में आधी रात को एक विशालकाय मगरमच्छ घुस गया। मगरमच्छ को देखते ही लोगों की धड़कने बढ़ गई। वहीं, आस पास के लोगों में भी हड़कंप मच गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात करीब 11 बजे खटीमा रोड पर डालचंद्र राठौर के घर में मगरमच्छ घुस गया। घर के व्यक्ति की आंख खुली तो देखा घर में मगरमच्छ था।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दहशत के मारे परिवार के लोग घर से बाहर भाग निकले। परिवार के लोगों की चीख पुकार सुनकर वहां कॉलोनी के अन्य लोग भी इक्ट्ठे हो गए। डालचंद्र ने बाराकोली वन रेंजर जितेंद्र प्रसाद डिमरी को इसकी सूचना दी।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंच कर टीम ने मगरमच्छ को जाल के जरिए कब्जे में ले लिया। टीम ने मगरमच्छ को कब्जे में लेकर सकुशल जलाशय में छोड़ दिया। तब जाकर लोगों की जान में जान आई।
रेंजर डिमरी ने बताया कि मगरमच्छ की लंबाई करीब पांच फीट और उम्र चार साल थी। टीम के डिप्टी रेंजर धीरेंद्र कुमार पंत, वन दरोगा नैन सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह, अनिल बहुगुणा, ललित सिंह बिष्ट ने मगरमच्छ को पकड़ा था।