रास्ते में डीजे बजाकर होली खेल रहे लोगों ने एक व्यक्ति के साथ उस समय मारपीट कर दी जब वह गाड़ी से अपने घर जा रहा था। इस पर दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
कोतवाली रुड़की अंतर्गत शेरपुर निवासी सुशील कुमार देहरादून में नौकरी करता है। होली की छुट्टी पर वह सोमवार को अपनी गाड़ी से गांव आ रहा था।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
एक जगह कुछ युवक सड़क पर डीजे लगाकर नाच रहे थे। सुशील कुमार ने जब निकलने के लिए रास्ता मांगा तो उसकी किसी बात को लेकर युवकों से नोकझोंक हो गई।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
बताया गया है कि युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। यह खबर सुशील के परिचितों को लगी तो वह भी लाठी-डंडों के साथ मौके पर आ गए। दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई।
इससे पहले मामला बिगड़ता सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर वहां से हटा दिया। तनाव को देखते हुए सोमवार दिनभर पुलिस गांव में तैनात रही। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि गांव में फिलहाल स्थिति सामान्य है।