फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है मुन्ना बजरंगी की हत्या का आरोपी सुनील राठी, कैसे पहुंचा बागपत जेल? जानिए...

Tue, 10 Jul 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
munna bajrangi, sunil rathi
बागपत की जेल में यूपी के डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की हत्या हो गई। जिसका आरोप कुख्यात सुनील राठी पर लगा है। सुनील राठी उत्तराखंड के हरिद्वार में सक्रिय है। आइए जानते हैं राठी के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
सुनील राठी कोर्ट में पेशी के लिए जाते हुए - फोटो : amarujala
बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह सुनील राठी और मुन्ना बजरंगी में झगड़ा हुआ, जिसके बाद मुन्ना बजरंगी को गोली मार दी गई। इस दौरान कई राउंड फायरिंग हुई। करीब डेढ़ साल पहले सुनील राठी को रुड़की जेल से बागपत शिफ्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन

3 of 6
sunil rathi
सुनील पारिवारिक रंजिश के चलते बदमाश बना था। सोमपाल भाटी पर सुनील राठी के पिता और भाई की हत्या का आरोप लगा था। जिस पर सुनील राठी और उसके ग्रुप ने सोमपाल भाटी के समूह के दो लोगों की हत्या कर दी थी। तब से पुलिस सुनील राठी को ढूंढ रही थी। 

4 of 6
sunil rathi - फोटो : amar ujala
जिसके बाद साल 2000 में सुनील को एसओजी और स्थानीय पुलिस टीम ने हरिद्वार के कनखल स्थित शिवपुरी कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान जेल में रहते-रहते सुनील की शादी हुई। राठी का एक बेटा भी है। कुख्यात सुनील मुख्य रूप से हरिद्वार में एक्टिव रहता है। 
विज्ञापन

5 of 6
firing - फोटो : Demo photo
वह रुड़की से वसूली करता है। सुनील पर हरिद्वार में आधा दर्जन से ज्यादा मर्डर के आरोप लगे हैं। सुनील ने 12 सितंबर 2011 को रुड़की जेल के बाहर जेलर नरेंद्र खंपा की हत्या कर दी थी। वहीं 5 अगस्त 2014 को रुड़की जेल में हुआ गैंगवार भी इसकी शय पर हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bhoora - फोटो : amarujala
सुनील राठी बेहद मजबूत नेटवर्क वाला कुख्यात है। हाल ही में सुनील ने दिल्ली के अपने एक साथी की मदद से अपराधी भूरा को बागपत जेल से छुड़वाया था। बता दें कि गैंगस्टर सुनील की मां राजबाला छपरौली से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें