Triple Murder
तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी जहां सोने के आभूषण, नकदी आदि अपने साथ ले गए, वहीं चांदी के गहने और अन्य छोटी-छोटी चीजें घटना स्थल पर ही छोड़ गए हैं। कृष्ण सिंह के मामा पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंदन सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। तिहरे हत्याकांड में मारे गए कृष्ण सिंह के तीन बच्चे प्रकाश सिंह, भीम सिंह और सचिन गुजरात में काम करते हैं। जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। कृष्ण सिंह का मकान आबादी से हटकर एकांत में है। इसका फायदा हत्यारोपियों ने उठाया। एकांत में मकान होने के कारण इस दुस्साहसिक हत्याकांड की जानकारी ग्रामीणों को भी नहीं हो पाई। मंगलवार को जब गांव में पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों को तिहरे हत्याकांड की जानकारी हो सकी।