फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर ने पहले मेड पर बोला जानलेवा हमला फिर मालकिन को दी दर्दनाक मौत, CCTV में घटना

Sat, 03 Sep 2016 02:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 12
uma kansal murder - फोटो : AmarUjala
हल्द्वानी के पॉश इलाके में घर के नौकर ने दवा व्यवसायी की पत्नी को बेरहमी से मार डाला। नौकर ने इसके पहले घर की नौकरानी पर भी जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन

2 of 12
uma kansal murder - फोटो : AmarUjala
नौकरानी के चिल्लाने की आवाज सुनकर ही दवा व्यवसायी की पत्नी उसे बचाने पहुंची थीं। वारदात के बाद हत्यारोपी छत के रास्ते भाग गया। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है।
विज्ञापन

3 of 12
uma kansal murder - फोटो : AmarUjala
हीरानगर निवासी दवा व्यवसायी पंकज कंसल शुक्रवार सुबह रोज की तरह महिला अस्पताल के सामने अपने मेडिकल स्टोर चले गए। बेटा प्रकस कंसल दुर्गा सिटी सेंटर स्थित अपने प्रतिष्ठान पर चला गया और उनकी 11वीं में पढ़ने वाली बेटी स्कूल चली गई। घर में पंकज की पत्नी उमा कंसल (46), नौकरानी रीना (40) और नौकर संतोष (26) मौजूद थे।

4 of 12
uma kansal murder - फोटो : AmarUjala
करीब 10:30 बजे नौकरानी किचन में खाना बना रही थी तभी संतोष ने नौकरानी रीना पर चाकू और सरिया से हमला कर दिया। बचाव में रीना का हाथ टूट गया और अन्य जगहों पर भी चोट आई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची उमा कंसल ने बीच-बचाव का प्रयास किया।
विज्ञापन

5 of 12
uma kansal murder - फोटो : AmarUjala
नौकरानी संतोष के चंगुल से छूटकर बाथरूम में जा छिपी। इस बीच, उमा ने बेटे को फोन कर घटना की जानकारी देने लगी।
विज्ञापन

6 of 12
uma kansal murder - फोटो : AmarUjala
उमा को फोन करता देख संतोष ने चाकू और बेसबॉल के बैट से उमा पर ही हमला शुरू कर दिया, जिससे उमा बेहोश होकर गिर पड़ीं।
विज्ञापन

7 of 12
uma kansal murder - फोटो : AmarUjala
इस दौरान संतोष नौकरानी रीना के पर्स से 10 हजार रुपये लेकर छत के रास्ते फरार हो गया। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर व्यवसायी का पुत्र और दुकान के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

8 of 12
uma kansal murder - फोटो : AmarUjala
उस समय मकान के दरवाजे अंदर से बंद थे। किसी प्रकार व्यवसायी के कर्मचारी रोशनदान के रास्ते अंदर घुसे और दरवाजा खोला।

9 of 12
uma kansal murder - फोटो : AmarUjala
गंभीर रूप से घायल उमा को नवाबी रोड स्थित अग्रवाल क्लीनिक ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने उन्हें बृजलाल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन सिर से अधिक खून बहने से उन्होंने दम तोड़ दिया।

10 of 12
सीसीटीवी में कैद नौकर की तस्वीर - फोटो : AmarUjala
घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी जसवंत सिंह चौहान, कोतवाल आरएस मेहता सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

11 of 12
uma kansal murder - फोटो : AmarUjala
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बेसबाल बैट को छत से बरामद किया। पुलिस आरोपी नौकर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

12 of 12
uma kansal murder - फोटो : AmarUjala
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ में पता चला कि मुक्तेश्वर के भ्याल गांव का रहने वाला नौकर संतोष व्यवसायी के घर चार सालों से, जबकि नौकरानी करीब 20 वर्ष काम कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें