देहरादून के पॉश इलाके डालनवाला में हथियारबंद आधा दर्जन डकैतों ने बड़ी डकैती को अंजाम दिया। डकैतों ने गुरुवार तड़के करीब तीन बजे कपड़ा व्यापारी सुमित टंडन के घर धावा बोल दिया। डकैतों ने परिवार वालों के साथ मारपीट भी की और उन्हें बंधक बना लिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
robbery
सुमित टंडन की इंदिरा नगर बाजार में कपड़े की दुकान है। वह डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में साकेत कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार की सुबह करीब तीन बजे डकैत घर के पीछे के कमरे में खिड़की की ग्रिल उखाड़कर घर में दाखिल हुए।
विज्ञापन
3 of 5
robbery
कमरे में पत्नी के साथ सो रहे सुमित व उनकी पत्नी रूचिका को बंधक बनाते हुए उनकी मां वंदना टंडन के भी हाथ रस्सी से बांध दिए। डकैत वंदना के हाथ के कंगन छीनने लगे उन्होंने शोर मचा दिया। इधर सुमित व रूचिका ने विरोध किया तो डकैतों ने लोहे की रॉड और चाकू से हमला बोल दिया।
4 of 5
एसएसपी स्वीटी अग्रवाल
- फोटो : AmarUjala
डकैतों ने शोर न मचाने की चेतावनी दी फिर भी सुमित की पत्नी रुचिका ने शोर मचाना जारी रखा। चीख पुकार सुन दूसरे कमरे में सो रहे सुमित के भाई आशु व उनकी पत्नी दीपाली की नींद खुल गई। दोनों बाहर आना चाहे तो कमरा बाहर से बंद मिला। इस बीच सुमित व रूचिका के कमरे से डकैत अलमारी खोलकर उसमें रखे जेवर लूट लिए।
इस दौरान आशु चिल्लाया की उसने पुलिस को फोन कर दिया है पुलिस आ रही है। यह सुन डकैत घबरा गए और जल्दबाजी में जो कुछ सामने मिला व लूटकर भाग निकले। करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। विधायक गणेश जोशी भी सुमित टंडन के घर पहुंचे और परिवार के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। डीआईजी पुष्पक ज्योति, एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि एसओजी टीम व थाने की फोर्स को डकैतों की तलाश के लिए लगा दिया गया है।