फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्ध वाहन की तलाशी में अंदर से निकले बैल, कटान के लिए जा रहे थे यूपी

Sat, 20 Aug 2016 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर (हरिद्वार)
विज्ञापन
1 of 6
bull found in milk van - फोटो : AmarUjala
हरिद्वार क्षेत्र में दुग्ध वाहन में पशु तस्करी का भंडफोड़ करते हुए पुलिस ने श्यामपुर में एक तस्कर को दबोच लिया।
विज्ञापन

2 of 6
bull found in milk van - फोटो : AmarUjala
बरामद हुए आठ बैल पंजाब से कटान के लिए रामपुर (यूपी) ले जाए जा रहे थे। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
bull found in milk van - फोटो : AmarUjala
चंडीघाट चौकी प्रभारी महावीर सिंह रावत ने मुखबिर की सूचना पर जाल बिछाया। हरिद्वार की ओर से आ रहे दुग्ध वाहन को पुलिस ने रोकना चाहा, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका।

4 of 6
bull found in milk van - फोटो : AmarUjala
पुलिस टीम ने पीछा कर कांगड़ी गांव के पास दुग्ध वाहन रोक लिया। तलाशी लेने पर वाहन में आठ बैल ठूंसे हुए मिले। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी ने अपना नाम दानिश पुत्र रशीद निवासी संभालेडा थाना मिर्जापुर जिला मुजफ्फरनगर यूपी बताया।
विज्ञापन

5 of 6
bull found in milk van - फोटो : AmarUjala
चौकी प्रभारी रावत ने बताया कि आरोपी ने बैलों को पंजाब से लाकर रामपुर में कटान के लिए बेचने की बात कबूली है। वह बिना नंबर प्लेट के दुग्ध वाहन में तस्करी कर रहा था ताकि किसी को संदेह न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bull found in milk van - फोटो : AmarUjala
चौकी प्रभारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ गोवध संरक्षण अधिनियम समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बैलों को कांजी हाउस प्रबंधन की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें