फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने कैसे ढाया परिवार पर कहर, तस्वीरों से जानें पूरा हाल

Thu, 27 Apr 2017 09:37 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amarujala
उधमसिंह नगर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पांच बदमाशों ने देर रात घर में घुसकर दस लाख रुपए की डकैती को अंजाम दिया। इतना ही नहीं पिता की हत्या करके वे बेटी का अपहरण कर ले गए। ‌पति को खो चुकी और बेटी के अपहरण के बाद महिला बदहवाश स्थिति में है। महिला की जुबानी पढ़ें, पूरा वाकया।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amarujala
वारदात मंगलवार देर रात काशीपुर स्थित विकासनगर फासिया में हुआ। देर रात करीब डेढ़ बजे पांच बदमाश घरवालों को झांसा देकर घर में दाखिल हुए। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amarujala
पुलिस को बताया गया कि इनमें से एक बदमाश ने नकाबपोश था। बाकी ने चेहरा ढका नहीं था। इससे पहले घरवाले कुछ समझ पाते इन्होंने उनके साथ मारपीट की और फिर उन्हें बंधक बना दिया।

4 of 6
मृतक की पत्नी - फोटो : amarujala
पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार, घरवालों को बंधक बनाने के बाद बदमाश घंटे भर तक घर को खंगालते रहे। इस दौरान बदमाशों ने घर से दस लाख कैश ले लिया। विरोध करने पर इन्होंने घर के प्रधान सदस्य की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amarujala
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बेटी का अपहरण कर ले गए। पुलिस मामले को संदिग्‍ध मानकर चल रही है। यह भी बताया कि जिस युवती का बदमाश अपहरण कर ले गए, वह पांच माह पहले घर से लापता हुई थी। साथ ही एक सप्ताह पहले नारी निकेतन से घर लौटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amarujala
उधर, अपह्त युवती की मां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह बदमाशों में से दो को पहचानती है। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें