कार सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर पेट्रोल पंप पर की लूट
Wed, 26 Oct 2016 02:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Loot on Petrol Pump
- फोटो : AmarUjala
देहरादून के विकासनगर थाना क्षेत्र में कार सवार चार बदमाशों ने हाईवे स्थित पेट्रोल पंप को तमंचे के बल पर लूट लिया।
Loot on Petrol Pump
- फोटो : AmarUjala
बदमाश सैंट्रो कार में सवार होकर आए थे। घटना की सूचना मिलने पर एसपी देहात घटनास्थल पर मुआयना करने पहुंची। सीसीटीवी से भी बदमाशों की पहचान की जा रही है।
Loot on Petrol Pump
- फोटो : AmarUjala
देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में लांघा रोड के पास हाईवे पर एस्सार का पेट्रोल पंप है। बुधवार सुबह सैंट्रो कार में सवार होकर चार लोग पहुंचे।
Loot on Petrol Pump
- फोटो : AmarUjala
कार रुकते ही अंदर से हथियारबंद बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर लूटपाट शुरू कर दी। लुटेरे अपने साथ 15 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए।
Loot on Petrol Pump
- फोटो : AmarUjala
घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात पुलिस बल के साथ पहुंची। पुलिस बदमाशों का सुराग ढूढ़ने में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लेकर जांच कर रही है।