रुड़की स्थित एक प्राइवेट स्कूल में बदमाश घुस आए तो कोहराम मच गया। उसके बाद जो उन्होंने किया उससे स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। सोमवार देर रात अज्ञात बदमाश लक्कीशाह पब्लिक स्कूल घुस आए।   जहां उन्होंने ताले तोड़कर लाखों रुपए की नगदी पर हाथ साफ कर लिया।   इतना ही नहीं स्कूल में तोड़फोड़ भी मचा दी। स्कूल बस को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।   सूचना पर मंगलवार की सुबह पुलिस स्कूल पहुंची और मौका मुआयना किया। वारदात के संबंध में स्कूल के चौकीदार से पूछताछ की जा रही है।