फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े डीजीएम के घर घुसे डकैत, परिवार को बंधक बना लाखों की लूट

Tue, 12 Jul 2016 08:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
loot in dgm house - फोटो : अमरउजाला
हरिद्वार स्थित भेल के सीनियर डीजीएम के घर में घुस हथियारबंद बदमाशों ने उनकी पत्नी और बेटे को बंधक बनाकर लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए। बदमाशों का विरोध करने पर मां-बेटे पिटाई कर दी।
विज्ञापन

2 of 7
loot in dgm house - फोटो : अमरउजाला
करीब आधे घंटे तक घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसओजी और रानीपुर पुलिस घटना के खुलासे में जुट गई है।
विज्ञापन

3 of 7
loot in dgm house - फोटो : अमरउजाला
भेल के सेक्टर पांच में विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ठीक सामने सीनियर डीजीएम भोजराम का सरकारी आवास है। वे रोजाना की तरह मंगलवार को भी ड्यूटी पर गए थे।

4 of 7
loot in dgm house - फोटो : अमरउजाला
दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच तीन लोग उनके घर के मुख्यद्वार पर पहुंचे। ड्राइंग रूम में मौजूद डीजीएम के बेटे कृषाभ राजन ने उनसे घर आने का कारण पूछा तो उन्होंने पापा (भोजराज) से मिलने की बात कही।
विज्ञापन

5 of 7
loot in dgm house - फोटो : अमरउजाला
बेटे ने शाम को पांच बजे पिता के ड्यूटी से लौटने के बाद आने को कहा। तभी एक बदमाश ने पीने का पानी मांगा। कृषाभ अंदर से पानी लाया तो उसे हथियार के बल पर आतंकित कर बदमाश अंदर दाखिल हो गए। पीछे-पीछे तीन और बदमाश भी घुस गए।
विज्ञापन

6 of 7
loot in dgm house - फोटो : अमरउजाला
दूसरे कमरे में मौजूद डीजीएम की पत्नी अंबेश राजन को भी हथियार के बल पर काबू पा लिया। मां-बेटे ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी। उनसे अलमारी की चाभी लेकर बदमाशों ने जेवरात, नगदी और कागजात एक बैग में भर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
loot in dgm house - फोटो : अमरउजाला
मां बेटे के मुंह पर टेप लगा दी और हाथ पैर बांध दिए। दोनों को  एक कमरे में बंदकर फरार हो गए। बेटे कृषाभ ने किसी तरह से अपने आपक को बंधनमुक्त किया और पड़ोसी को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें