गाजियाबाद जिला महिला अस्पताल में बुधवार को एक कुत्ता छह महीने का भ्रूण मुंह में दबाकर पहुंचा तो हड़कंप मच गया। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने इसकी सूचना सीएमएस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
2 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
लोगों का कहना है कि कुत्ता कहीं बाहर से भ्रूण लेकर अस्पताल परिसर में घुस गया था। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। फिलहाल भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
3 of 5
कुत्ता मुंह में दबाकर ले आया भ्रूण
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को जिला महिला अस्पताल में एक कुत्ता कहीं से छह महीने का भ्रूण मुंह में दबाए अंदर घुस गया और पार्क में जाकर नोचने लगा। परिसर में मौजूद लोगों ने जब कुत्ते के मुंह में भ्रूण देखा तो सीएमएस डॉ. श्रद्धा यादव को सूचना दी।
4 of 5
कुत्ता मुंह में दबाकर ले आया भ्रूण
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने तत्काल पुलिस को बुलाया। इस दौरान भ्रूण को देखने वालों की भीड़ लग गई, जिससे कुत्ता भ्रूण को वहीं छोड़कर भाग गया।
कुत्ता मुंह में दबाकर ले आया भ्रूण
- फोटो : अमर उजाला
सीएमएस ने अस्पताल में टीम के साथ राउंड लिया और सभी से पूछताछ की कहीं किसी का बच्चा गायब तो नहीं है। सभी से तसल्ली हो जाने के बाद भ्रूण को पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीएमएस डॉ. श्रद्धा यादव ने बताया कि भ्रूण दो तीन दिन पुराना लग रहा था। सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।