फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में चल रहा था ब्लैक को व्हाइट करने का खेल, लाखों की नई करेंसी पकड़ी

Tue, 29 Nov 2016 12:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
currency
नोटबंदी के बाद से ब्लैक मनी को व्हाइट करने का खेल बदस्तूर जारी है। सोमवार रात को खुफिया तंत्र की सूचना के आधार पर देहरादून की राजपुर पुलिस ने एक इलेक्ट्रीशियन को दबोचा है, जिसके पास से दो-दो हजार रुपये के करीब चार लाख रुपये बरामद किए है। इनकम टैक्स विभाग को जानकारी देने के बाद पुलिस लिखापढ़ी में जुटी है।
विज्ञापन

2 of 5
दो हजार रुपये
केन्द्र सरकार द्वारा आठ नवंबर को पांच और एक हजार रुपये को चलन से बाहर किए जाने के बाद से ब्लैक मनी को व्हाइट करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया, जो मनमाने दाम पर यह गोरखधंधा चला रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
करेंसी एक्सचेंज - फोटो : self
खुफिया तंत्र को सूचना मिली कि राजपुर के एक होटल में पुरानी करेंसी बदला जा रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर एक इलेक्ट्रिशियन को हिरासत में ले लिया।

4 of 5
2000 note
उसके पास से दो-दो हजार रुपये के करीब तीन लाख 96 हजार रुपये बरामद हुए है। यह भी पता चला कि पुराने एक लाख रुपये पर 50 से लेकर 70 हजार रुपये के नए नोट दिए जा रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस - फोटो : demo pic
पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह ने बताया कि इनकम टैक्स अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है, क्योंकि आरोपी नगदी के बारे में सही जानकारी नहीं दे पा रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग जुड़े है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें