फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में ट्रक गिरने से चार मजदूरों की मौत, ठेकेदार ने शवों के साथ किया ऐसा काम कि अब जिंदगीभर पछताएगा

Sun, 03 Jun 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, त्यूनी (विकासनगर)
विज्ञापन
1 of 5
accident
उत्तराखंड के विकासनगर मे दारागाड़-कथियान संपर्क मार्ग पर एक ट्रैक्टर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे उस पर सवार चालक सहित छह मजदूरों में से चार की मौत हो गई। चारों मृतक नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। जो दारागाड़ के पास सड़क निर्माण कार्य में लगे हुए थे। हादसे में बचे मजदूरों ने संबंधित ठेकेदार को जानकारी दी।
विज्ञापन

2 of 5
accident
ठेकेदार ने श्रमिकों की मदद से शवों को खाई से निकाला और राजस्व पुलिस को सूचना दिया बिना चारों का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इन दिनों दारागाड़ के पास सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमें नेपाल से आए मजदूर भी कार्य कर रहे हैं। बताया गया है कि बृहस्पतिवार की शाम को काम समाप्त होने के बाद चालक सहित छह मजदूर एक ट्रैक्टर पर सवार होकर कथियान की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
accident
इस दौरान डांगूठा के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। जिससे ट्रैक्टर 200 मीटर गहरी खाई में गिरने लगा, उसमें सवार दो मजदूरों ने तो तुरंत छलांग लगा दी लेकिन चालक सहित चार लोग ट्रैक्टर समेत खाई में जा गिरे। यह स्थान सुनसान होने के कारण कोई बचाव कार्य नहीं हो सका। जिससे चारों की मौत हो गई। हादसे में बचे मजदूरों ने इसकी जानकारी ठेकेदार को दी।बताया गया है कि मौके पर ठेकेदार ने अन्य मजदूरों की मदद से चारों शव खाई से निकाले।

4 of 5
accident
बिना राजस्व पुलिस को सूचना दिए रात में ही कोठा खड्ड के पास चारों का अंतिम संस्कार कर दिया। सुबह जब लोगों ने शवों को जलते देखा तो राजस्व पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद कानूनगो पूरण सिंह और राजस्व उपनिरीक्षक गोपाल मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। जिसके बाद मृतकों और घायलों की पहचान की हुई। इनमेंगोपाल (21) पुत्र मान सिंह (चालक) निवासी ग्राम कोट, जिला रुकुम, रोशन (20) पुत्र देव बहादुर, तिलक (20) पुत्र कोले बहादुर दोनों निवासी गोइरी, विसकोट नगर, और गोपाल (21) पुत्र गंगाराम निवासी थुलीवा रानू आठ विसकोट नगर की मौत हो गई। जबकि अमर (20) पुत्र जुब बहादुर निवासी ग्राम गोइरी अड़ विसकोट नगर और एक अन्य घायल हो गए। ये सभी मूल रूप से नेपाल के बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dead body
राजस्व पुलिस को सूचना दिए बिना शवों का अंतिम संस्कार करना गंभीर अपराध है। मामले में संबंधित पटवारी को ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को सूचित करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।      
- वीके तिवारी, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें