फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के युवाओं के लिए ये काम करना चाहते हैं क्रिकेटर इरफान पठान, कही दिल की बात

Mon, 09 Dec 2019 10:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान कश्मीर के युवाओं को विश्व पटल पर देखना चाहते हैं। इसके लिए वे उन्हें क्रिकेट की मुख्य धारा में लाने की कोशिश में जुटे हैं। देहरादून पहुंचे पठान ने अपने मन की बात मीडिया से कही। उनका कहना है कि कश्मीर के युवा क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में दो युवाओं ने अंडर-19 क्रिकेट टीम में जगह बनाई है। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आने वाले दिनों में खिलाड़ी भारतीय टीम से भी खेलते नजर आएंगे। कश्मीर के युवा अब क्रिकेट में अपना भविष्य देखने लगे हैं और क्रिकेट उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने में अहम साहित हो सकता है। इरफान देहरादून में रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाली जम्मू कश्मीर टीम के साथ पहुंचे हैं। इरफान पठान ने रविवार को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी (गुनियाल) में मीडिया से कहीं। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इरफान ने कहा कि अभी तक क्रिकेट में जम्मू कश्मीर का कहीं नाम नहीं होता था, लेकिन पिछले दो-तीन वर्षों में यहां के युवा क्रिकेट में पहचान बना रहे हैं। यहां के युवा घरेलू क्रिकेट में अच्छा खेल रहे हैं। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद एक महीने पूरे क्षेत्र में क्रिकेट गतिविधियां नहीं हो सकीं। यह समय क्रिकेटरों के लिए काफी मुश्किल समय रहा। हालांकि, हालात सामान्य होने के बाद स्थिति सामान्य हुई। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि जम्मू व कश्मीर के क्रिकेटरों को तैयार में फोकस किया जा रहा है। आने वाले दिनों में जम्मू व कश्मीर के युवा भारतीय टीम में खास पहचान बनाएंगे। इरफान पठान ने कहा कि वह उन स्थानों में क्रिकेट एकेडमी खोलते हैं, जहां क्रिकेट का विकास नहीं हुआ है। जम्मू कश्मीर समेत देशभर में 16 एकेडमी खोली हैं। उन्हें मौका मिला तो वह उत्तराखंड में भी एकेडमी खोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला, फाइल
पठान ने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों के लिए कॉन्ट्रेक्ट स्कीम चलानी चाहिए, ताकि उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिल सके। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी इस स्कीम पर जोर दिया जो कि सराहनीय है। पठान ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) द्वारा सबसे पहले कॉन्ट्रेक्ट स्कीम शुरू करने के फैसले को ऐतिहासिक बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें