पाक आतंकवादियों से लोहा लेते शहीद हुए 10 आतंकियों को मौत के घाट उतारने
वाले 9 पैरा मिलिट्री फोर्स के कमांडो मोहन नाथ गोस्वामी का सैनिक सम्मान
के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
PICS: हंसते हुए देश के लिए जान देने वाले की अंतिम यात्रा पर रोया गांव
2 of 5
कमांडो का पार्थिव शरीर शनिवार को बिंदुखत्ता पहुंचा। तिरंगे से लिपटे पार्थिव शरीर के पहुंचते ही हर किसी की आंख नम हो गई। ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, शहीद मोहन तेरा नाम रहेगा और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठा।’
विज्ञापन
PICS: हंसते हुए देश के लिए जान देने वाले की अंतिम यात्रा पर रोया गांव
3 of 5
मानों एक पल के लिए सबकुछ ठहर सा गया। अपने चहेते मिलनसार साथी शहीद मोहन की अंतिम यात्रा में हजारों लोग पहुंचे। अंतिम यात्रा में नगर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। बाजार में शहीद मोहन की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची।
PICS: हंसते हुए देश के लिए जान देने वाले की अंतिम यात्रा पर रोया गांव
4 of 5
जिलाधिकारी की उपस्थिति में अंतिम यात्रा मुख्य बाजार से सेना के वाहनों के काफिले के साथ गोला रोड स्थित शहीद चौक के रास्ते बिंदुखत्ता इंद्रानगर शहीद के आवास पर पहुंची।