बरिश के चलते तहसील जिलासू के सेमी ग्वाड में पैदल रास्ते धंसने से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं कई मकानों पर दरारें पड़ गईं हैं। साथ ही पौराणिक जल स्रोत भी भूधंसाव की चपेट में आ गए हैं। बुधवार रात और बृहस्पतिवार तड़के हुई भारी बारिश से पिंडर घाटी में एक बार फिर जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।
क्षेत्र के सगवाड़ा गांव में हुई अतिवृष्टि में जगत पाल सिंह बिष्ट का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि गांव में 15 अन्य परिवारों को खतरा बन गया है। इन 15 परिवारों ने गांव के पंचायत घर सहित अन्य सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया है। वहीं राड़ी गांव में घांघली गदेरे के उफान से ग्रामीण सहमे रहे।