सोमवार देर रात 10 बजकर 33 मिनट पर आए भूकंप के तेज झटके से पहाड़ की धरती डोल उठी। करीब 24 सेकंड के इस झटके के बाद कुमाऊं के हल्द्वानी, नैनीताल, पिथौरागढ़ और गढ़वाल के रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी और टिहरी जिले के कई हिस्सों में अफरा-तफरी सी मच गई। वहीं देर रात 1.52 मिनट पर उत्तराखंड में भूकंप के झटके एक बार फिर महसूस किये गए। दूसरी बार के झटकों ने जग रहे लोगों को और खौफजदा किया।
विज्ञापन
2 of 7
earthquake
जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के पीपलकोटी में 33 किलोमीटर जमीन के नीचे था। भूकंप की तीव्रता 5.8 रिक्टर स्केल मापी गई। उत्तराखंड गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अधिकतर इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
3 of 7
earthquake
वहीं देर रात 1.52 मिनट पर उत्तराखंड में भूकंप के झटके एक बार फिर महसूस किये गए। दूसरी बार के झटकों ने जग रहे लोगों को और खौफजदा किया। लोगों ने खुले आसमान के नीचे रात गुजारी।
4 of 7
- फोटो : self
पीएम मोदी ने भूकंप को लेकर हालात का जायजा लिया, उन्होंने अधिकारियों से तैयारियों को लेकर बातचीत की। इसके अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी भूकंप पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
5 of 7
earthquake
उधर, भूकंप के तेज झटके से गढ़वाल के पहाड़ी इलाकों में कई मकानों में दरारें आ गई। कालीमठ घाटी की एक महिला घायल हो गई है। घायल का नाम सीता देवी पत्नी अमर सिंह है। महिला के 7 साल के बेटे को भी हल्की चोट लगी है। कमरे के अंदर दोनों सो रहे थे।
विज्ञापन
6 of 7
earthquake
भूकंप के बाद सेना मुख्यालय द्वारा उत्तराखंड में जोशीमठ, माणा, हरसिल और पिथौरागढ़ में मौजूद सेना की यूनिटों से संपर्क किया गया। फ़िलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। एनडीआरएफ की 4 टीमें उत्तराखंड रवाना कर दी गई हैं जबकि एक टीम पहले से ही देहरादून में थी जो रुद्रप्रयाग पहुंच चुकी है।
रात में भूकंप के बाद उत्तराखंड सीएम हरीश रावत देर रात सचिवालय पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। मीडिया से बातचीत में भूकंप पर हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने जिलाधिकारी से बात की है। एनडीआरएफ को अलर्ट कर दिया गया है। इस तरह की आपदा से निपटने के लिए हम तैयार हैं। पिछले कुछ दिनों से ऐसे हल्के झटके आ रहे हैं। लोगों को अलर्ट किया गया है।