फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: एक जुलाई से बदलेंगे बैंकिंग, एटीएम और सेविंग खातों से जुड़े कई नियम, आप भी जान लें...

Fri, 26 Jun 2020 01:42 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
बैंकिंग से जुड़े कई नियमों में एक जुलाई से बदलाव होने जा रहे हैं। सेविंग खाते से लेकर एटीएम तक से जुड़े कई नियमों में बैंक बदलाव लागू करने जा रहे हैं। आप भी इन नियमों के हिसाब से अपनी तैयारी पूरी कर लें।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
लॉकडाउन और कोरोना के कारण लोगों को एटीएम से कैश निकालने के नियम में जो राहत दी गई थीं, वह एक जुलाई से नहीं मिलेंगी। सरकार ने एटीएम से कैश विड्रॉल करने के लिए सभी ट्रांजेक्शन चार्जेज हटा लिए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
सरकार ने तीन माह के लिए एटीएम ट्रांजेक्शन फीस हटाकर लोगों को कोरोना संकट के बीच बड़ी राहत दी थी। यह छूट सिर्फ तीन महीनों के लिए दी थी, जो कि 30 जून 2020 को खत्म होने वाली है। 

4 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
कोरोना काल में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एलान किया था कि किसी भी बैंक में सेविंग अकाउंट में औसत न्यूनतम बैलेंस (मिनिमन बैलेंस) की अनिवार्यता नहीं होगी। यह आदेश अप्रैल से जून तक के लिए था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
ऐसे में खाते में मिनिमम बैलेंस न होने पर भी लोगों को किसी तरह का जुर्माना नहीं चुकाना था। लेकिन, अब एक जुलाई से आपको अपने खाते में मिनिमम बैलेंस रखना होगा। इसके अलावा कुछ बैंक सेविंग खातों में वार्षिक ब्याज की दरों में भी कमी करने जा रहे हैं। यह बदलाव भी एक जुलाई से ही लागू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें