कोरोना पॉजिटिव केसों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए रुद्रपुर ने नगर निगम और छह गांवों में 72 घंटे तक (13 जुलाई को रात 12 बजे से 16 जुलाई रात्रि 12 बजे तक) पूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : amar ujala
आज दोबारा लगे लॉकडाउन के पहले दिन रुद्रपुर में सुनसाई छायी रही। बाजार बंद रहा। लोग बेहद कम संख्या में घरों से निकले।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : amar ujala
मुख्य चौराहों पर पुलिस और सीपीयू के जवान तैनात नजर आए। बिना अनुमति के घूम रहे लोगों को फटकार लगाई।
4 of 8
- फोटो : amar ujala
लॉकडाउन के दौरान आज कुछ दुकानें खुली रही। इन दुकानों को बाद में बंद कराया गया। वहीं बाजपुर में लॉकडाउन के दौरान रामपुर रोड पर शराब की दुकान खुली दिखी। जिसे बंद कराया गया।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : amar ujala
एसडीएम/इंसीडेंट कमांडर रुद्रपुर ने नगर निगम और छह गांवों में लॉकडाउन की अवधि में प्रशासन केवल अति आवश्यक सामान की आपूर्ति घर-घर जाकर कराएगा।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : amar ujala
सरकारी दफ्तरों में केवल विभागीय कामकाज होगा और जनसामान्य का प्रवेश वर्जित रहेगा। सप्ताहभर में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते प्रशासन ने बाजपुर शहर और आसपास के 11 गांवों में तीन दिन के लिए पूर्ण रूप से लॉकडाउन घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : amar ujala
एसडीएम एपी वाजपेयी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान मेडिकल, इमरजेंसी के अतिरिक्त किसी भी दशा में घर से बाहर निकलना पूर्णतया प्रतिबंधित है।