फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: बॉर्डर पर मिली रियायत तो हरकी पैड़ी पर दिखी रौनक, हाईवे पर लगा लंबा जाम, तस्वीरें...

Sun, 20 Sep 2020 09:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में तीन से चार दिन के लिए आने वालों की बॉर्डर पर कोरोना की जांच अनिवार्य नहीं होने का असर अब हरिद्वार में गंगा घाट और बाजारों में दिखने लगा है। लॉकडाउन के बाद से खाली पड़े गंगा घाटों की रौनक लौटने लगी और प्रमुख बाजारों में भी चहलकदमी बढ़ गई है। वहीं, हाईवे पर जाम भी लगा रहा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को हरकी पैड़ी के साथ सभी घाटों पर काफी संख्या में लोग दिनभर डुबकी लगाते नजर आए। लॉकडाउन खत्म करने और अनलॉक के बाद भी प्रदेश में आने वालों के लिए प्रदेश सरकार ने कई नियम कानून बनाए थे। बॉर्डर पर सख्ती होने के बाद आसानी से लोग प्रवेश नहीं कर पा रहे थे। अनलॉक-4 के बाद भी प्रदेश सरकार ने प्रतिदिन दो हजार लोगोें को आने की अनुमति दी थी। इसलिए चाहकर भी लोग उत्तराखंड नहीं आ पा रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों को इस शर्त के साथ आने की अनुमति दी जा रही थी कि उन्हें कोरोना निगेटिव का प्रमाणपत्र लाना होगा और क्वारंटीन रहना होगा। जनपद में चिड़ियापुर, नारसन, काली नदी और मंडावर से बाहरी प्रदेशों के लोग प्रवेश करते हैं। यहां पर सख्ती के चलते लोग नहीं आ पा रहे थे। अब कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड में तीन से चार दिन के लिए आने वाले यात्रियों के लिए सीमा पर कोरोना का टेस्ट जरूरी नहीं की घोषणा का असर दिखने लगा है। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को करीब साढ़े छह हजार लोगों ने जिले की सीमा में एंट्री कराई। जबकि रविवार को यह संख्या और बढ़ गई। इसका असर मार्च के बाद से सूनी पड़ी धर्मनगरी के बाजारों पर देखा गया। रविवार को हरकी पैड़ी समेत तमाम घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर मंदिरों में पूजा अर्चना की। मनसा देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं ने काफी संख्या में दर्शन किए। हरकी पैड़ी जाने वाले अपर रोड पर श्रद्धालुओं के आवागमन के चलते रौनक रही। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को बाहरी प्रदेशों से बड़ी संख्या में वाहन हरिद्वार पहुंचे। पितृ अमावस्या के बाद यह पहला मौका था जब हाईवे और पार्किंग में ज्यादा वाहन नजर आए। हाईवे पर ट्रैफिक बढ़ने के बाद जाम भी लगता रहा। लॉकडाउन के बाद से यह पहला मौका है जब हाईवे पर जाम दिखा। हालांकि जाम का कारण हाईवे के चौड़ीकरण का काम भी है। दिन के समय प्रेमनगर चौक पर जाम से लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
व्यापारी यश ललवानी, दीपक और संदीप पंवार का कहना है कि पितृ अमावस्या के बाद रविवार को हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई है। यदि लगातार स्थिति ऐसी रहे तो व्यापार का पहिया चलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद उम्मीद जगी है कि पर्यटक अब हरिद्वार की तरफ रुख करेंगे। कई महीनों से श्रद्धालुओं के ना आने के कारण पूजा सामग्री का काम पूरी तरह ठप था। रविवार को अन्य दिनों की अपेक्षा काफी संख्या में लोग नजर आए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें