फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: दूरस्थ क्षेत्रों में इंटरनेट हुआ 'फेल', तो गांव-गांव जाकर बच्चों को पढ़ा रही ये शिक्षिका, तस्वीरें...

Tue, 01 Dec 2020 08:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुप्तकाशी(रुद्रप्रयाग)
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के चलते बच्चों की पढ़ाई सबसे अधिक प्रभावित हुई है। बच्चों की पढ़ाई सुचारु करने के लिए ऑनलाइन माध्यम चुना गया, लेकिन यह हर जगह कारगर सिद्ध नहीं हो पाया। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में नेट कनेक्टिविटी नहीं होने से यहां बच्चे पढ़ाई से दूर ही थे। ऐसे में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमी-भैंसारी में तैनात शिक्षिका रचना रावत ने गांव जाकर ही बच्चों को पढ़ाने की ठानी। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उनके इस प्रयास की अधिकारियों सहित अभिभावकों व अन्य शिक्षकों ने भी प्रशंसा की। कोरोना संक्रमण के कारण बीते सात महीने से प्रदेश में प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षण संस्थान बंद पड़े हैं। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है, लेकिन यह व्यवस्था कई जगहों पर इंटरनेट कनेक्टिविटी के बाधित होने से कारगर नहीं हो पा रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
केदारघाटी के राजूहा सेमी-भैंसारी में तैनात गणित-विज्ञान विषय की शिक्षिका रचना रावत ने गांव जाकर ही बच्चों को पढ़ाने की सोची। वह सप्ताह में तीन दिन सेमी और तीन दिन भैंसारी गांव जाकर कक्षा छह से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को गणित, विज्ञान और अंग्रेजी पढ़ा रही हैं। इसके साथ ही कोविड के नियमों का भी ध्यान रखा जा रहा है।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षिका की इस मुहिम का छात्र-छात्राओं में सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। बच्चे नियमित रूप से पढ़ने के लिए उपस्थित हो रहे हैं। अभिभावक महानंद नौटियाल, देवेश्वरी देवी, सरोजनी देवी, विजय सिंह, प्रर्मिला देवी का कहना है कि शिक्षिका के प्रयास से छात्र-छात्राएं पढ़ाई के प्रति गंभीर हो गए हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षिका ने बताया कि वीडियो के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई कराई गई, लेकिन बच्चों को समझने में दिक्कत हो रही थी। इसलिए मैंने गांव में जाकर बच्चों को पढ़ाने का निर्णय लिया है, जिसके अभी तक अच्छे परिणाम भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमी-भैंसारी में तैनात शिक्षिका रचना रावत गांव में जाकर बच्चों को पढ़ा रही हैं, जो प्रशंसनीय व प्रेरणादायी है। उनकी पहल से बच्चों को लाभ मिल रहा है।  
- रवि कुमार, उप शिक्षाधिकारी ऊखीमठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें