फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand: भीड़ लगाने से बाज नहीं आ रहे लोग, पुलिस ऐसे बना रही सोशल डिस्टेंस का प्लान, तस्वीरें...

Wed, 25 Mar 2020 08:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले 21 दिन तक लॉकडाउन के आदेश के बाद बुधवार को सुबह दुकानों में भारी संख्या में लोग राशन और सब्जी लेने बाजार पहुंच गए। जिससे अव्यवस्था का माहौल बन गया। ऐसे में अब पुलिस और नगर निकाय ने मिलकर सोशल डिस्टेंस का ये तरीका निकाला है।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी देहरादून समेत हरिद्वार, नैनीताल, डोईवाला, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग समेत गढ़वाल और कुमाऊं के करीब सभी शहरों में घरों और दुकानों के आगे चूने से सफेद गोले बनाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
ये गोले करीब एक से डेढ़ मीटर की दूरी पर बनाए गए हैं। दुकानदार और पुलिसकर्मी लोगों से इन्हीं गोलों के अंदर खड़े होकर सामान खरीदने के लिए अपनी बारी का इंतजार करने की अपील कर रहे हैं। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन की खबर सुनकर ही लोगों में सामान खरीदने को लेकर भीड़ जुट रही है। किराने ही नहीं, मेडिकल स्टोर व अन्य दुकानों में भी ये परेशानी देखने को मिल रही है। इससे दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि सराकार ने सभी जिलों में सुबह सात से दस बजे तक दुकानें खोलने की छूट दी है। लेकिन लोग इसे नहीं मान रहे हैं। कहीं-कहीं लोग दस बजे के बाद भी बाहर निकल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि उत्तराखंड में अभी तक कोरोना के पांच पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें एक विदेशी, तीन आईएफएस और एक स्पेन से लौटा युवक है। ऐसे में पुलिस और निकाय सोशल डिस्टेंस और साफ-सफाई को लेकर ज्यादा सतर्क है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें